Posted inक्रिकेट (Cricket)

Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा! बोले- इस IPL में नहीं खेलेंगे MS Dhoni

Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा! बोले- इस IPL में नहीं खेलेंगे MS Dhoni

Ravichandran Ashwin gives big update on MS Dhoni: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज के आधे से ज्यादा मैच हो चुके हैं लेकिन अभी तक एमएस धोनी ने एक भी मुकाबले में नजर नहीं आए हैं। सीजन की शुरुआत से पहले धोनी की पिंडली में चोट की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दी गई थी और यह भी बताया गया था कि इसकी वजह से वह शुरूआती दो सप्ताह तक बाहर रह सकते हैं लेकिन अब लगभग एक महीना होने को आया है लेकिन कैप्टेन कूल कब खेलेंगे, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

हाल ही में CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया था कि एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अभ्यास के दौरान अपनी पिंडली फिर से चोटिल कर ली, इसी वजह से उनकी वापसी में देरी हो रही है और जल्दबाजी नहीं दिखाई जा रही। हालांकि, चेन्नई के लिए कई सीजन खेलने वाले पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐसा अपडेट दिया है, जिससे एमएस धोनी की वापसी का इंतजार करने वालों को बहुत बड़ा झटका लग सकता है।

IPL 2026 में MS Dhoni का नहीं दिखेगा जलवा?

Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा! बोले- इस IPL में नहीं खेलेंगे MS Dhoni

हाल ही में एमएस धोनी (MS Dhoni) की वापसी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा देखने को मिली। पहले उम्मीद थी कि धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जानकारी मिली कि उनके गुजरात टाइटंस के खिलाफ 26 अप्रैल को खेलने की संभावना है। इस बार भी फैंस को निराशा हाथ लगी और CSK के पूर्व कप्तान मैदान में ही नहीं नजर आए। फिर मैच के बाद फ्लेमिंग ने उनके दोबारा इंजर्ड होने की जानकार दी।

हालांकि, काफी लोगों का मानना है कि शायद एमएस धोनी (MS Dhoni) जानबूझकर नहीं खेल रहे हैं और वे चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स उनके बिना ही आगे बढ़े। वहीं, धोनी युवा खिलाड़ियों की जगह के लिए भी खतरा नहीं बनना चाहते और टीम बैलेंस को बनाए रखना चाहते हैं। आर अश्विन ने भी अपने बयान से कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं और उनका मानना है कि जब तक चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ में रहेगी, शायद धोनी नहीं खेलेंगे।

IPL 2026 से CSK के बाहर होने पर ही एमएस धोनी (MS Dhoni) के खेलने की संभावना

एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ कई साल तक खेल चुके रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि आईपीएल 2026 में जब तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बाहर नहीं होगी, तब तक एमएस धोनी के खेलने की संभावना बहुत कम है। अश्विन को लगता है कि प्लेऑफ की रेस में शामिल CSK की प्लेइंग XI में आने का जोखिम धोनी नहीं लेंगे। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा,

“अगर सीएसके टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है, तो एमएस धोनी खेल सकते हैं। सीएसके अभी भी टूर्नामेंट में है, तो वे अभी जोखिम क्यों लेंगे? मुझे अब भी लगता है कि चेन्नई के पास प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका है। लेकिन हां, यह मुश्किल है। पिछले पांच मैचों में सीएसके के प्रदर्शन से उन्हें थोड़ा आत्मविश्वास मिला है। सीएसके की गेंदबाजी शानदार चल रही है, अगर उनकी बल्लेबाजी भी अच्छा प्रदर्शन करती है, तो वे लगातार तीन जीत हासिल कर सकते हैं।”

अश्विन की जानकारी काफी सटीक रहती है और अगर उनका बयान सच साबित होता है तो फिर एमएस धोनी (MS Dhoni) के फैंस को काफी ज्यादा निराशा हो सकती है। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट कई साल पहले छोड़ चुके हैं और अब आईपीएल में ही खेलते हैं लेकिन अब इसमें भी उनकी फिटनेस बड़ी समस्या बन गई है। वहीं, टीम भी युवाओं के सहारे आगे बढ़ने को देख रही है।

CSK को शेष 6 मैचों में करना होगा बेहतर प्रदर्शन

हालांकि, पांच बार की चैंपियन टीम को अभी तक ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी है और उसने 8 में से 3 ही मुकाबले जीते हैं। इसी वजह से उसके खाते में 6 ही अंक हैं। प्लेऑफ की रेस में दावेदारी पेश करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को अपने शेष छह मैचों में से कम से कम 4 जीते होंगे, ताकि 14 अंक पर उसके पास आगे जाने की कुछ उम्मीद रहे। इससे कम पॉइंट्स पर उनका सफर खत्म हो सकता है।

FAQs

एमएस धोनी किस चोट से उबर रहे हैं?
पिंडली की चोट

यह भी पढ़ें: फैंस हैरान! बच्चों से फोटो के बदले पैसे मांगते नजर आए Vaibhav Sooryavanshi, PHOTO की लगाई ये कीमत

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!