Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तहलका मचाया हुआ है। सूर्यवंशी ने सिर्फ एक साल एक अंदर ही अपना बड़ा नाम बना लिया है और उन्होंने कई दिग्गज तेज गेंदबाजों को भी साधारण साबित किया है। जोश हेजलवुड, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मैट हेनरी जैसे पेसर भी 15 वर्षीय के सामने बेबस नजर आए।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के पिछले मैच में तो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कमाल कर दिया और 36 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसी के साथ आईपीएल में दो शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। अब राजस्थान को अपना अगला मैच 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स से खेलना है। इस मुकाबले से पहले वैभव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दो बच्चों से फोटो के बदले पैसे मांगते नजर आ रहे हैं।
बच्चों से फोटो के बदले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने मांगे पैसे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दो छोटे बच्चे उनके पास आकर फोटो क्लिक कराने का अनुरोध करते हैं। हालांकि, उनका अनुरोध मानने के बजाय वैभव ने कहा कि मैं तो फोटो के पैसे लेता हूं। यह सुनकर बच्चों के चेहरे का रंग उड़ जाता है।
इसके बाद, वैभव फिर कहते हैं कि मैं सही में पैसे लेता हूं। यह सुनकर दोनों फैन जाने लगते हैं। इसके बाद, बाएं हाथ का यह बल्लेबाज कहता है कि 100 रुपये लूंगा पूरे। अगर दोगे तो बताओ। इसके बाद, उनमें से एक बच्चा 200 रुपये देता है और कहता है कि हम दोनों के साथ फोटो लो। इसके बाद, वैभव उन दोनों को पूरा सच बता देते हैं और फिर अंत में फोटो भी खिंचवाते हैं।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बच्चों से क्यों मांगे पैसे, खुद बताया सच
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने उन दो बच्चों के साथ प्रैंक किया और इसी वजह से उन्होंने फोटो के बदले पैसे मांगे। हालांकि, जब उनमें से एक बच्चा 200 रुपये देने लगता है तो वैभव खुद कहते हैं कि अरे भाई मजाक कर रहा था। इसके बाद, यह बल्लेबाज उन दोनों बच्चों के साथ फोटो क्लिक कराता है। इससे वे दोनों बच्चे काफी खुश हो जाते हैं और वैभव से कहते हैं कि थैंक यू सर। इसके बाद, ये दोनों आरआर के ओपनर से हाथ भी मिलाते हैं। इस तरह वैभव ने उन दोनों बच्चों के साथ थोड़ी मस्ती की लेकिन फिर उन्हें साथ फोटो खिंचवाई और उनकी इच्छा पूरी कर दी।
आप भी देखें वीडियो:
Baccha party always a step ahead 😂 pic.twitter.com/locrozR0Yh
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 27, 2026
बता दें कि काफी कम समय में ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा ली है। उन्हें बच्चों से लेकर बड़े, सभी पसंद करते हैं और उनकी बल्लेबाजी का आनंद उठाते हैं। वैभव की बल्लेबाजी अप्रोच भी आक्रामक रहती है और वह शुरुआत से ही चौकों-छक्कों की झड़ी लगा देते हैं। इसी वजह से फैंस को उनकी बल्लेबाजी देखने का मज़ा आता है।
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल में मौजूदा सीजन में बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है और लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज वैभव ने 8 मैचों में 44.62 की औसत से 357 रन बनाए हैं। ये रन 234.86 की स्ट्राइक रेट से आए हैं। इस दौरान वैभव ने एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं, उनके बल्ले से 31 चौके और 32 छक्के भी देखने को मिले हैं।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी ने बच्चों से फोटो के बदले पैसे क्यों मांगे?
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने किस टीम के खिलाफ शतक लगाया?
यह भी पढ़ें: PBKS vs RR Match Prediction – जानें पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीम, संभावित स्कोर और विनर प्रेडिक्शन