DC vs KKR: कोलकाता नाईट राइडर्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 में अब तक कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाई है और अंक तालिका में इस समय आठवें पायदान पर है। 9 मैचों में से इसे सिर्फ और सिर्फ तीन में जीत मिली है और अब इसके लिए प्लेऑफ में जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है कि वो हर मैच में जीत दर्ज करे।
ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए ये टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने जा रहे मैच में अपनी परफेक्ट प्लेइंग 11 मैदान पर उतार सकती है, ताकि यह लगातार मैचों में जीत दर्ज कर एक बार फिर ट्रॉफी के करीब जाए। तो आइए डीसी बनाम केकेआर मैच के बारे में थोड़ी विस्तार से चर्चा कर लेते हैं और केकेआर की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाल लेते हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रही दोनों टीमों की टक्कर

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच यह मैच 8 मई, शाम 7:30 बजे दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी ज्यादा अहम है। दोनों टीमें इस समय अंक तालिका में क्रमशः सातवें और आठवें पायदान पर है, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो प्लेऑफ के अपने सपने को जिंदा रखेगी। जबकि हारने वाली टीम का सपना चकनाचूर हो जाएगा।
अब तक दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ कुल 35 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान डीसी ने 15 जबकि केकेआर ने 19 में बाजी मारी है। एक मैच में बेनतीजा भी रहा है। अब देखना होगा कि इस बार कौन सी टीम जीतेगी। हालांकि जीत के लिए केकेआर अपनी प्लेइंग इलेवन में बहुत बड़ा बदलाव कर सकती है।
इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है 11 में मौका
अक्षर पटेल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से कोलकाता नाइट राइडर्स मैदान पर उतरेगी। ऐसे में यह जिस प्लेइंग इलेवन के साथ बीते मैच में जीत दर्ज करके आई थी उसी के साथ इस मैच में भी खेलते दिखाई दे सकती है। हालांकि इस दौरान फर्क सिर्फ इतना होगा कि यह टीम फिन एलेन की जगह और रचिन रविंद्र को मौका दे सकती है, क्योंकि एलेन अब तक उस तरीके का इंपैक्ट नहीं डाल सके हैं।
यानी कि इसकी 11 में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रचिन रविंद्र, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती दिखाई दे सकते हैं। ये टीम मनीष पांडे को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।
DC vs KKR मैच के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रचिन रविंद्र, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे।
FAQs
DC vs KKR मैच कहां होगा?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स ने उठाया बड़ा कदम, टीम में किया हैरान कर देने वाला बदलाव