Hardik Pandya, Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे और तब से लगातार इस टीम को लीड करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब शायद आगे वह इसकी कप्तानी करते दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि खबर है कि हार्दिक और मुंबई की फ्रेंचाइजी के बीच खटास आ गई है और इसके चलते हार्दिक टीम को छोड़ भी सकते हैं।
Hardik Pandya और Mumbai Indians के बीच हुआ विवाद

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत से पहले अपने सबसे सफल कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा को अचानक कप्तान पद से हटा दिया था और उनके बाद हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था। MI की मैनेजमेंट ने हार्दिक को ट्रॉफी जिताने के लिए टीम का कर्ताधर्ता नियुक्त किया था। लेकिन अभी तक वह ऐसा कुछ भी नहीं कर पाए हैं।
2024 सीजन में टीम अंक तालिका में सबसे लास्ट में रही थी और 2026 में उसने जैसे तैसे प्लेऑफ में जगह बनाई। मगर इस बार फिर यह टीम अंक तालिका में अंतिम पायदान पर फिनिश करते दिखाई दे रही है। यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
इन्हीं सब चीजों के चलते शायद हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद हार्दिक ने मुंबई को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया।
हार्दिक के अनफॉलो करते ही मच गया बवाल
मालूम हो कि आईपीएल 2026 में 10 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या हमें खेलते दिखाई नहीं दिए। मगर सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र वही रहे, क्योंकि उन्होंने अचानक मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया और जैसे ही उन्होंने मुंबई को इंस्टाग्राम से अनफॉलो किया यह सबसे बड़ी खबर बन गई हो।
हर जगह इसी की चर्चा चलने लगी। इसके बाद काफी बवाल हुआ और हार्दिक पांड्या ने फिर वापस आधी रात में इस फ्रेंचाइजी को फॉलो कर लिया है। हालांकि उन्होंने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा को अनफॉलो करने के बाद फॉलो नहीं किया है और वह रोहित शर्मा को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं।
छोड़ सकते हैं टीम
कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि हार्दिक पांड्या टीम छोड़ सकते हैं और किसी अन्य टीम को ज्वाइन कर सकते हैं। बताते चलें कि हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर भी बवाल मचा हुआ। दरअसल, हार्दिक और माहिका का कुछ ज्यादा ही प्यार परवान चढ़ रहा था और इस पर BCCI ने रोक लगा दी है।
बोर्ड ने आईपीएल से GF कल्चर खत्म करने का ऐलान कर दिया है और इसके पीछे MI का हाथ बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो MI ने ही BCCI ने इसकी शिकायत की थी।
FAQs
मुंबई इंडियंस का बेस्ट कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya ने सूर्या-तिलक-रोहित को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, मुंबई इंडियंस के घर का झगड़ा हुआ जगजाहिर