Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI vs SRH मुकाबले का Rohit Sharma क्यों नहीं हैं हिस्सा? हार्दिक ने बताई वजह; IPL 2026 से भी हिटमैन बाहर?

MI vs SRH मुकाबले का Rohit Sharma क्यों नहीं हैं हिस्सा? हार्दिक ने बताई वजह; IPL 2026 से भी हिटमैन बाहर?

Rohit Sharma doubtful for remainder of IPL 2026: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। MI ने प्लेइंग XI में कई अहम बदलाव किए हैं। हालांकि, सभी को रोहित शर्मा की वापसी की आस थी लेकिन निराशा हाथ लगी।

इस मुकाबले से पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और पूरी तरह फिट होने के करीब हैं लेकिन जब हार्दिक ने टीम की जानकारी दी तो एक ऐसा अपडेट भी शेयर किया, जिससे अब हिटमैन के सीजन के शेष मैचों में नजर आने की संभावना कम ही लग रही है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) MI vs SRH मैच में नहीं खेल रहे

MI vs SRH मुकाबले का Rohit Sharma क्यों नहीं हैं हिस्सा? हार्दिक ने बताई वजह; IPL 2026 से भी हिटमैन बाहर?

दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कई सप्ताह से एक्शन में नजर नहीं आए हैं। इसके पीछे की वजह उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी है। 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 241 के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान रोहित की हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई। उन्होंने पहले फिजियो की मदद ली लेकिन फिर परेशानी बढ़ती देख रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने 13 गेंदों में दो चौके-एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए और फिर छठे ओवर में इंजरी के कारण मैदान छोड़कर चले गए।

इसके बाद से ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में नजर नहीं आए हैं। नेट्स में रोहित लगातार बल्लेबाजी करते दिखे और फिटनेस ड्रिल भी की। इससे उम्मीद जगी थी कि शायद उनकी वापसी MI vs SRH मुकाबले में होगी लेकिन हार्दिक पांड्या ने बताया कि अभी समय लगेगा।

IPL 2026 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा अपडेट

MI vs SRH मुकाबले में टॉस जीतने के बाद, हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। मुझे नहीं लगता कि ओस कोई बाधा बनेगी, हम इसे ध्यान में रखेंगे और बस बल्लेबाजी करेंगे और देखेंगे कि हम कितना स्कोर कर सकते हैं। इसके बाद, तैयारियों पर हार्दिक ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी के लिए थोड़ा आराम करना महत्वपूर्ण था, ज्यादा उलझन में नहीं पड़ना था, बस कुछ अच्छी शामें बितानी थीं, जो हमने एक समूह के रूप में बिताईं। और हमने कुछ अच्छे अभ्यास सत्र किए हैं। तो हमने सभी जरूरी चीजें पूरी कर ली हैं। लड़के तरोताजा हैं और मैच के लिए उत्साहित हैं।

इसके बाद, हार्दिक ने बताया कि मिचेल सैंटनर और क्विंटन डी कॉक के बाहर होने की जानकारी दी। सैंटनर कंधे की चोट के कारण अब इस सीजन नजर नहीं आएंगे। वहीं,डी कॉक की कलाई में चोट लग गई है। हमारी टीम में कुछ बदलाव हैं। रयान (रिकेल्टन) क्विनी की जगह आए हैं। हमारे पास रॉबिन मिंज हैं।

वहीं, फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में बात करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान ने बताया कि उन्हें अभी वापस आने में कुछ और मुकाबले लगेंगे। उन्होंने कहा,

“रोहित को अभी कुछ और मैच मिस करने होंगे। वह कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी उसकी फिटनेस उस स्तर पर नहीं पहुंची है जहां वह चाहते हैं, इसलिए वह टीम के लिए उपलब्ध नहीं है।”

MI vs SRH मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: राज अंगद बावा, शार्दुल ठाकुर, रघु शर्मा, मयंक रावत, क्रिश भगत

FAQs

IPL 2026 में रोहित शर्मा ने अपना आखिरी मुकाबला कब खेला था?
MI vs RCB, 12 अप्रैल
अब तक रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 में कितने मुकाबले मिस कर चुके हैं?
चार

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में धमाल मचा रहे ये 15 खिलाड़ी जाएंगे अफ्रीका, यही खेलेंगे Team India के लिए अब वर्ल्ड कप 2027

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!