Hardik Pandya return update: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का रोमांच जारी है और मैच दर मैच प्लेऑफ की रेस भी रोचक होती जा रही है। कुछ टीमें काफी हद तक आगे जाने की रेस से बाहर हो चुकी हैं लेकिन अभी आधिकारिक रूप से ऐसा नहीं हुआ है। ऐसा ही हाल मुंबई इंडियंस का है, जिसका इस सीजन प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट होने की कगार पर है। इस बीच पांच बार की चैंपियन टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि कप्तान हार्दिक पांड्या इंजरी का शिकार हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें MI vs LSG मैच से बाहर होना पड़ा।
टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ना खेलने पर कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ज्यादा क्लियर जानकारी नहीं दी थी लेकिन बाद फिर बड़े में स्टार ऑलराउंडर के बाहर होने की असली वजह सामने आई।
MI vs LSG मैच से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बाहर होने पर मिला अहम अपडेट

दरअसल, टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ इतना बताया कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ठीक नहीं हैं और इसी वजह से मैं उनकी भूमिका में नजर आ रहा हूं। हालांकि, फिर कुछ समय बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से मीडिया रिलीज के माध्यम से अपडेट जारी किया गया और बताया गया कि हार्दिक पीठ में ऐंठन यानी बैक स्पाज्म के कारण MI vs LSG मुकाबले से बाहर हुए हैं।
इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग XI में बदलाव करते हुए 23 वर्षीय ऑलराउंडर राज बावा को मौका दिया। हालांकि, मैच के दौरान बावा से ना तो गेंदबाजी कराई गई और ना ही बल्लेबाजी, क्योंकि जरूरत ही नहीं पड़ी। हालांकि, अब सभी के मन में सवाल है कि हार्दिक की वापसी कब होगी और उन्हें फिट होने में कितना समय लगेगा। तो इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
RCB के खिलाफ मुकाबले से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) होंगे बाहर?
पीठ में ऐंठन को ठीक होने में ज्यादा दिनों का समय नहीं लगता है लेकिन अगर किसी गंभीर चोट के कारण समस्या हुई है तो फिर थोड़ा टाइम लग सकता है। हालांकि, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की इंजरी के गंभीर होने का कोई अपडेट नहीं है। इसी वजह से माना जा सकता है कि बैक स्पाज्म की प्रॉब्लम दो-चार दिन में ठीक हो जाएगी। इसके लिए उन्हें बर्फ से सिकाई करनी होगी और आराम की भी जरूरत होगी। लेकिन अगर उनकी समस्या को ठीक होने में ज्यादा समय लगता है तो फिर मुंबई इंडियंस को अपने अगले मैच में भी हार्दिक के बगैर ही उतरना पड़ सकता है।
मुंबई इंडियंस को अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रायपुर में 10 मई को खेलना है। ऐसे में अभी कुछ दिनों का समय है और हार्दिक तब तक फिट हो जाते हैं तो फिर खेलते नज़र आ सकते हैं।
हार्दिक पांड्या की गैरमजूदगी में मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत
आमतौर पर जब हार्दिक पांड्या जैसा कप्तान और ऑलराउंडर बाहर होता है तो उस टीम की परेशानी बढ़ जाती है लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ ऐसा नहीं हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 229 के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 18.4 ओवर में ही आसानी के साथ 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। रोहित ने 84 और रिकेल्टन ने 83 रनों की पारी खेली।
FAQs
हार्दिक पांड्या किस वजह से MI vs LSG मैच नहीं खेल पाए?
MI vs LSG मैच में हार्दिक पांड्या के बाहर होने पर किसने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली?
यह भी पढ़ें: MI छोड़ Hardik Pandya जाएंगे Chennai Super Kings? ट्रेड को लेकर बड़ा अपडेट! अंदर की खबर आई सामने