Gujarat Titans: 31 मई को गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 का अपना सबसे अहम मुकाबला खेलना है। 31 तारीख को जीटी फाइनल मुकाबला खेलते दिखाई देगी। यह फाइनल मुकाबला आरसीबी से होने वाला है और उसके लिए यह टीम जोरो-सोरो से तैयारी में लगी हुई है।
लेकिन इसके एक अहम खिलाड़ी के चोटिल होने की वजह से फैंस की चिंता बढ़ गई है और खिलाड़ी का अब फाइनल में खेलना भी थोड़ा मुश्किल लग रहा है।
अहमदाबाद में होने जा रहा है IPL 2026 फाइनल

फाइनल मुकाबले से पहले GT का कौनसा खिलाड़ी इंजर्ड हुआ है उसके बारे में जानने से पहले एक बार यह जान लीजिए कि आईपीएल 2026 सीजन का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा है।
GT के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं। शाम 7:30 बजे दोनों टीमों का मुकाबला खेला जाएगा और इस मुकाबले में इंजरी के कारण शायद हमें मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) खेलते दिखाई नहीं दे सकेंगे।
मोहम्मद सिराज का खेलना थोड़ा मुश्किल
29 मई को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के दौरान मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) अपने दूसरे ओवर (पारी के पांचवें ओवर) की दूसरी गेंद फेंकते समय गेंदबाजी वाले कंधे को चोटिल कर बैठे। इसके बाद वो काफी दर्द में दिखे और उन्हें दो बार फिजियो की मदद लेनी पड़ी। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए अपना ओवर पूरा किया। मगर अब फाइनल से पहले उनकी फिटनेस अब गंभीर चिंता का विषय है।
गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस बारे में कोई भी अपडेट नहीं दिया है कि मोहम्मद सिराज फाइनल मैच में खेलेंगे या नहीं खेलेंगे या उनकी मौजूदा स्थिति कैसी है। लेकिन अगर वो नहीं खेलते हैं तो टीम को काफी ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि सिराज आईपीएल 2026 के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं।
यह भी पढ़ें: GT Playing XI: आर साई किशोर बाहर, तो ये विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री! फाइनल के लिए गुजरात की अंतिम-11 कुछ ऐसी
कुछ ऐसा रहा है Gujarat Titans के लिए सिराज का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने GT की ओर से खेलते हुए अब तक 16 मैचों की 16 पारियों में कुल 18 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इस दौरान 9.06 की इकोनॉमी से रन दिए हैं और 29.22 की औसत और 19.3 की स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 42 रन देखकर एक सफलता अर्जित की थी। उन्हें यशस्वी जायसवाल का कीमती विकेट मिला था, जो कि उन्होंने अपने पहले ही ओवर में हासिल कर लिया था।
FAQs
आईपीएल 2026 का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: वैभव-साई ओपनर, Rajat Patidar कप्तान! IPL 2026 की बेस्ट XI का किया गया ऐलान