RCB vs GT Final MATCH PREDICTION: IPL 2026 का कारवां फाइनल मुकाबले तक पहुंच गया है। 28 मार्च से सीजन की शुरुआत हुई थी और अब अंतिम मैच तक बात आ गई है। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मैच के साथ सीजन का अंत हो जाएगा। बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी नजर अपने टाइटल की रक्षा करने की होगी। जबकि गुजरात का प्रयास दूसरी बार चैंपियन बनने का होगा।
इस लेख में हम आपको RCB vs GT Final MATCH PREDICTION से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे लेकिन उससे पहले प्लेऑफ में दोनों टीमों का सफर, फाइनल के लिए पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जान लेते हैं।
RCB vs GT Final में दोनों टीमों ने किस तरह बनाई जगह

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में रॉयल चैलेंजेज बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने 18-18 अंक हासिल किए थे लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण RCB को पहला स्थान मिला, जबकि गुजरात को दूसरा। इसके बाद, 26 मई को इनके बीच धर्मशाला में क्वालीफायर 1 खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ने एकतरफा 92 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।
लीग स्टेज में दूसरा स्थान हासिल करने के कारण हार के बावजूद गुजरात की टीम एलिमिनेट नहीं हुई और उसे क्वालीफायर 2 के रूप में फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिला। गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया और ख़िताबी मैच में अपनी जगह पक्की की।
RCB vs GT Final के लिए अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के दौरान लीग स्टेज के सात मुकाबले खेले गए, जिनमें से कुछ में हाई स्कोर बने, जबकि कुछ में टीमें सस्ते में भी निपट गईं। इसके बावजूद यहां पर बल्लेबाजों को बैटिंग काफी रास आती है। हालांकि, शुरूआती में नई गेंद से तेज गेंदबाज हावी हो सकते हैं। ऐसे में पावरप्ले में थोड़ी सावधानी से बल्लेबाजी करनी होगी। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का प्रयास 210 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाकर खुद को सेफ टोटल तक पहुंचाने का होगा।
RCB vs GT Final के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: फिल साल्ट/सुयश शर्मा
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया
RCB vs GT Final प्रेडिक्शन
टॉस: गुजरात टाइटंस
पावरप्ले: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (55-65), गुजरात टाइटंस (60-70)
10 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (110-120), गुजरात टाइटंस (115-125)
20 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (200-210), गुजरात टाइटंस (210-220)
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
विजेता – गुजरात टाइटंस
FAQs
RCB vs GT Final कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: वैभव-साई ओपनर, Rajat Patidar कप्तान! IPL 2026 की बेस्ट XI का किया गया ऐलान