Posted inक्रिकेट (Cricket)

एकमात्र टेस्ट से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, अंतिम समय पर चोट के चलते रुल्ड OUT

एकमात्र Test से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, अंतिम समय पर चोट के चलते रुल्ड OUT

Star player ruled out of only test: आईपीएल 2026 अपने अंतिम चरण पर है और जिन खिलाड़ियों की टीमें प्लेऑफ का हिस्सा नहीं हैं, वे अपनी नेशनल ड्यूटी के लिए वापस चले गए हैं। इस बीच न्यूजीलैंड के आयरलैंड दौरे का आगाज भी हो गया है, जहां कीवी टीम को एकमात्र टेस्ट खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज से बेलफ़ास्ट में खेला जा रहा है। हालांकि, मुकाबले की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के खेमे से एक बड़ी खबर आई और स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गया।

अगले महीने न्यूजीलैंड को इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट खेलने हैं लेकिन उससे पहले कीवी टीम आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय एकमात्र टेस्ट (Test) खेल रही है। इस मैच के लिए न्यूजीलैंड ने एक मजबूत स्क्वाड का चयन किया था और अपने कई प्रमुख खिलाड़ी चुने थे लेकिन अब उनमें से एक इंजरी के कारण मैच का हिस्सा नहीं बन पाया।

आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट (Test) से न्यूजीलैंड का स्टार पेसर हुआ बाहर

एकमात्र Test से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, अंतिम समय पर चोट के चलते रुल्ड OUT

दरअसल, यहां पर जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वो न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज मैट हेनरी हैं। हाल ही में आईपीएल 2026 में हिस्सा लेकर लौटे हेनरी आयरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के टेस्ट (Test) स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन टॉस के दौरान जब कप्तान टॉम लैथम ने प्लेइंग XI का ऐलान किया तो उसमें 34 वर्षीय पेसर का नाम नहीं था। उस समय यही माना जा रहा था कि शायद हेनरी को वर्कलोड के तहत आराम दिया गया है, ताकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वे पूरी तरह फिट रहें लेकिन अब उनके बाहर होने की असली वजह इंजरी बताई गई है।

इस इंजरी के कारण मैट हेनरी आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट (Test) में नहीं हो पाए शामिल

क्रिकबज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि निचले हिस्से की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मैट हेनरी आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट (Test) के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि हेनरी को यह इंजरी कब हुई, क्योंकि आईपीएल 2026 में उन्होंने 5 अप्रैल को अपना अंतिम मैच खेला था और इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें प्लेइंग XI में मौका ही नहीं दिया।

हालांकि, राहत की बात है ये कि मैट हेनरी की चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है। इसी वजह से वो 4 जून से लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए लंदन में विलियम’ओ रूर्के और काइल जेमिसन को तैयारी के लिए ज्वाइन करेंगे।

FAQs

आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला कहां खेला जा रहा है?
बेलफ़ास्ट

यह भी पढ़ें: ईद के मौके पर गाय को काटते हुए नजर आए पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ, दिल दहलाने वाला VIDEO वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!