Posted inIndian Premier League (IPL)

प्लेऑफ से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर लौटा घर

Another Major Blow for Chennai Super Kings Ahead of Playoffs: Star Player Returns Home Due to Injury

Chennai Super Kings, IPL 2026: पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की सबसे अनलकी टीमों में से एक रही है। इस टीम को एक के बाद एक खिलाड़ियों के इंजर्ड होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज यह टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलते दिखाई देगी और कोशिश करेगी कि इस मुकाबले को जीतकर वो प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखें। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही इस टीम को एक बड़ा झटका लग गया है।

इस टीम के स्टार खिलाड़ी हुए इंजर्ड

Former Chennai Super Kings captain MS Dhoni has returned home to Ranchi due to an injury.
Former Chennai Super Kings captain MS Dhoni has returned home to Ranchi due to an injury.

बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत होने से पहले ही सीएसके के खिलाड़ियों के इंजर्ड होने का सिलसिला शुरू हो गया था और मिड टूर्नामेंट भी कई खिलाड़ी इंजर्ड हुए और इसी कड़ी में अब इसके आखिरी लीग स्टेज मैच से पहले भी एक और खिलाड़ी इंजर्ड हो गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंजर्ड हैं और इंजरी के कारण वापस अपने घर रांची लौट गए हैं।

रांची लौटे एमएस धोनी

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार एमएस धोनी को अंगूठे में इंजरी हुई है और इस इंजरी की वजह से वो वापस अपने होमटाउन रांची लौट गए हैं और अब खेलते दिखाई नहीं देंगे। यानी आईपीएल 2026 पहला ऐसा सीजन बन जाएगा, जिसमें धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला।

इसके साथ ही साथ ईएसपीएनक्रिकइंफो ने यह भी बताया है कि अगर धोनी की टीम CSK प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती है, तो वो प्लेऑफ मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें: KKR vs MI मैच के 19 रिकॉर्ड, मुंबई ने दोहराया 13 साल पुराना कारनामा, रोहित ने की विराट के दो माइलस्टोन की बराबरी

इस तरीके से प्लेऑफ में पहुंच सकेगी CSK

बता दें कि आईपीएल 2026 में इस समय चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13 में से 6 मैच जीत और 7 मैच हार 12 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है और अगर यह गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में होने जा रहा अपना आज का मैच जीत जाती है तो 14 अंक पर पहुंच जाएगी और यह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ जाएगी।

क्योंकि इस समय पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के सिर्फ 13-13 अंक हैं। वहीं अगर यह एक बड़े मार्जिन से जीत दर्ज कर लेती है तो, सीधे टॉप 4 में पहुंच जाएगी।

इस समय इसका नेट रन रेट -0.016 जबकि आरआर का +0.083 है। हालांकि सिर्फ इतना सब करने के बाद भी इसका काम नहीं होगा। इसे दुआ करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपना अगला मैच हार जाए, क्योंकि तभी वो 14 अंक पर नहीं पहुंच सकेंगी और CSK क्वालीफाई कर जाएगी।

इसे यह भी दुआ करनी होगी कि KKR अपना लास्ट मैच DC से बड़े अंतर् से न हारे वर्ण DC सिर्फ 14 अंक तक ही नहीं पहुंचेगी बल्कि क्वालीफाई भी कर जाएगी। इस समय DC 12 अंक और -0.871 के नेट रन रेट के साथ आठवें नंबर पर है।

FAQs

एमएस धोनी ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?

5439 रन

यह भी पढ़ें: पहले मिली हार और अब मिली मार, BCCI ने लगाया हार्दिक पांड्या पर तगड़ा फाइन, मुश्किलों में आए MI के कप्तान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!