Team India New Coach Update: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है। अभी तक किसी भी टीम का नाम अगले राउंड के लिए पक्का नहीं हुआ है। इसी वजह से सभी 10 टीमें दौड़ में बनी हुई हैं। इस टूर्नामेंट के बाद, टीम इंडिया की एक्शन में वापसी होगी लेकिन उससे पहले काफी कुछ अहम फैसले लिए जाने की तैयारी हो रही है।
कुछ समय पहले टीम इंडिया (Team India) में नए चेहरों को मौका मिलने की खबर आई थी। वहीं, फिर टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपे जाने की रिपोर्ट्स आईं। अब हालिया अपडेट भारत के कोच को लेकर है। इस बार ऐसे पूर्व खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है, जिसने इंटरनेशनल लेवल पर 10 मैच ही खेले हैं।
टीम इंडिया (Team India) के कोचिंग स्टाफ में ये दिग्गज आ सकता है नजर

भारतीय टीम (Team India) के कोचिंग स्टाफ में अभी कई बड़े नाम हैं। जब गौतम गंभीर को हेड कोच बनाया गया था तो सहायक कोच के रूप में अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट को नियुक्त किया गया था। वहीं, मोर्ने मोर्केल गेंदबाजी कोच और टी दिलीप को फील्डिंग कोच बनाया गया था। इनमें से नायर के अलावा अन्य सभी वर्तमान में भी अपनी पोजीशन पर कायम हैं। अभिषेक को एक साल में ही हटा दिया गया था और फिलहाल आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच के रूप में कार्यरत हैं।
इस मजबूत कोचिंग स्टाफ में अब पूर्व भारतीय (Team India) स्पिनर साईराज बहुतुले की एंट्री हो सकती है। बहुतुले को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है। उनके पास कोचिंग का काफी अनुभव है।
गौतम गंभीर के कहने पर साईराज बहुतुले को बनाया जा सकता है स्पिन कोच
साईराज बहुतुले ने दो टेस्ट और आठ वनडे खेले हैं। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा नाम नहीं कमाया लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका करियर काफी जबरदस्त रहा। वहीं, पिछले कुछ सालों से उन्होंने लगातार कोचिंग क्षेत्र में कार्य किया है। टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजों को गाइड करने और उन्हें कोचिंग देने के लिए गौतम गंभीर की नजर में बहुतुले एक आदर्श व्यक्ति हैं। उन्होंने ही BCCI के समक्ष उनका नाम रखा है। माना जा रहा है कि गंभीर को बहुतुले की कोचिंग काफी पसंद है।
टीम इंडिया (Team India) के साथ पहले भी साईराज बहुतुले कर चुके हैं, IPL का भी अनुभव
साईराज बहुतुले को स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काफी लोकप्रियता मिली हुई है और उनके पास कई सालों का अनुभव है। वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी/सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने कार्यकाल के दौरान बहुतुले ने कई बार सीनियर भारतीय टीम के साथ यात्रा की है। इसके अलावा साल 2023 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान तत्कालीन कोच राहुल द्रविड़ के आग्रह पर टीम इंडिया (Team India) के साथ जुड़े थे। वहीं, जब द्रविड़ के कार्यकाल में भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था, तो उस दौरान बहुतुले भी सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। ऐसे में उन्हें टीम के माहौल की अच्छी जानकारी है।
यह दिग्गज आईपीएल में भी बतौर स्पिन गेंदबाजी कोच काम कर चुका है। पिछले साल बहुतुले राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग सेट-अप में शामिल थे। वहीं, इस सीजन पंजाब किंग्स से जुड़े हुए हैं। उन्होंने टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ ज्वाइन किया तो फिर पंजाब की फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ना होगा।
FAQs
टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में साईराज बहुतुले को किस रोल के लिए लाया जा सकता है?
IPL 2026 में साईराज बहुतुले किस टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं?
यह भी पढ़ें: फिट हुए MS Dhoni! नेट्स में गेंदबाजी करते हुए VIDEO वायरल, अब इस डेट को सीधे मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’