Posted inक्रिकेट (Cricket)

फिट हुए MS Dhoni! नेट्स में गेंदबाजी करते हुए VIDEO वायरल, अब इस डेट को सीधे मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’

फिट हुए MS Dhoni! नेट्स में गेंदबाजी करते हुए VIDEO वायरल, अब इस डेट को सीधे मैदान पर उतरेंगे 'थाला'

MS Dhoni bowling video: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स लीग स्टेज के दौरान अपने 14 में से 10 मुकाबले खेल चुकी है लेकिन अभी तक एमएस धोनी एक भी मैच में नजर नहीं आए हैं। सीजन की शुरुआत से पहले धोनी पिंडली की चोट (काफ इंजरी) का शिकार हो गए थे, जिसके कारण उनके दो सप्ताह तक बाहर रहने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद, उन्हें दोबारा इंजरी हो गई और उनकी वापसी का इंतजार बढ़ता ही गया। अभी तक किसी को भी यह नहीं पता है कि थाला मैदान पर कब खेलते दिखेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मैच 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में खेलना है। इस मैच से पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) का एक खास वीडियो सामने आया है, जिसे देख उनके फैंस खुश हो रहे हैं और यह भी उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद कैप्टेन कूल की वापसी जल्द ही होगी।

CSK के नेट्स में गेंदबाजी करते एमएस धोनी (MS Dhoni) आए नजर

फिट हुए MS Dhoni! नेट्स में गेंदबाजी करते हुए VIDEO वायरल, अब इस डेट को सीधे मैदान पर उतरेंगे 'थाला'

IPL 2026 में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चोट के कारण एक भी मुकाबला नहीं खेला लेकिन इस दौरान उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करते देखा गया। अब धोनी का एक खास वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। यह बात जगजाहिर है कि प्रैक्टिस के दौरान साथी खिलाड़ियों के खिलाफ माही अक्सर गेंदबाजी करते रहते हैं लेकिन इंजरी के कारण इस बार ऐसा नहीं कर रहे थे लेकिन अब उनके नए वीडियो ने हलचल मचा दी है।

7 मई की शाम को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का खास वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टीम के बल्लेबाज को हल्के रन-अप से स्पिन गेंदबाजी करते दिखाई दिए। बल्लेबाज ने सामने की तरफ शॉट खेला और गेंद नेट्स से लगकर रुक गई। इसके बाद, धोनी झुककर गेंद उठाते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान भी होती है। यह वीडियो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।

आप भी देखें एमएस धोनी (MS Dhoni) की गेंदबाजी का वीडियो:

एमएस धोनी (MS Dhoni) को गेंदबाजी करता देख फैंस के भावुक रिएक्शन

CSK को पांच बार IPL का चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) को चाहने वालों की कमी नहीं है। इस सीजन उनकी कमी फैंस को काफी महसूस हो रही है। इस बीच जब उनका गेंदबाजी करने का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो फैंस के भावुक रिएक्शन देखने को मिले और ज्यादातर ने यही कहा कि जल्दी वापसी करो। वहीं, कुछ ने नाराजगी भी जताई और कहा कि धोनी फिट हैं लेकिन जानबूझकर नहीं खेल रहे हैं।

IPL 2026 में CSK का प्रदर्शन

एमएस धोनी (MS Dhoni) की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा और लगातार तीन हार झेलीं। लेकिन फिर टीम ने वापसी की और अपने पिछले सात मैचों में पांच बार जीत का स्वाद चखा। पिछले दो मैचों में टीम ने 8-8 विकेट से जीत दर्ज की है। इस दौरान मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को हराने में सफलता पाई है।

अब अगले दो मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हैं, जिसमें 10 मई को चेन्नई में मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 15 मई को लखनऊ में मैच होगा। प्लेऑफ की रेस में चेन्नई की टीम अभी भी कायम है और अगर ये दोनों मैच जीते तो फिर उसकी दावेदारी काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। फिलहाल CSK 10 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है और अभी उसके चार मैच शेष हैं। देखना होगा कि धोनी इनमें से कोई मैच खेल पाते हैं या नहीं।

FAQs

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमएस धोनी किस इंजरी के कारण मुकाबले नहीं खेल पा रहे हैं?
पिंडली की चोट

यह भी पढ़ें: BCCI का बड़ा फैसला, अब IPL में 74 नहीं होंगे कुल 94 मैच, सभी टीम खेलेंगी अब 18-18 मुकाबले

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!