Posted inक्रिकेट (Cricket)

“बस यही मकसद है…” Vaibhav Sooryavanshi ने अपने ड्रीम को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या है उनका सपना

“बस यही मकसद है...” Vaibhav Sooryavanshi ने अपने ड्रीम को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या है उनका सपना

Vaibhav Sooryavanshi Reveals Ultimate Goal: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी शुरुआत से लेकर अंत तक चर्चा का विषय रहे। इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने बल्ले के कमाल से सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया। सूर्यवंशी के आगे लगभग सभी गेंदबाज बौने साबित हुए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा।

जहां कई युवा खिलाड़ी आईपीएल में ही सफलता को अपना ड्रीम पूरा होना मान लेते हैं लेकिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का मन अभी नहीं भरा है। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि अभी तो शुरुआत है और उनका अल्टीमेट लक्ष्य कुछ और है। जी हां, आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद, वैभव ने बताया कि उनका सपना क्या है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपने बड़े सपने को लेकर किया खुलासा

“बस यही मकसद है...” Vaibhav Sooryavanshi ने अपने ड्रीम को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या है उनका सपना

आईपीएल 2026 के फाइनल में बाद, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को 5 अलग-अलग अवॉर्ड मिले। इस दौरान उनका इंटरव्यू भी हुआ। इसी दौरान वैभव ने अपने सपने के बारे में बताया और कहा कि उनका लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट खेलना है।

जियोस्टार से वैभव सूर्यवंशी ने कहा,

“मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मेरे पिता हमेशा कहते हैं कि यह सर्वश्रेष्ठ प्रारूप है।”

IPL 2026 के सीजन से मिली सीख को लेकर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कही खास बात

हालिया आईपीएल सीजन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए सीखने के लिए लिहाज से काफी अहम रहा, क्योंकि पिछले सीजन उन्होंने सिर्फ 7 ही मैच खेले थे लेकिन इस बार 16 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया। इस सीजन से मिली सीख के बारे में वैभव ने कहा,

“इस सीजन में मैंने दबाव वाली स्थितियों में खेलना और परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल में बदलाव करना सीखा। आप हर मैच एक ही मानसिकता के साथ नहीं खेल सकते। आपको खेल की स्थिति को समझना होगा और टीम की ज़रूरतों के अनुसार खेलना होगा। मैंने प्लेऑफ़ मैचों में भी इसके बारे में बहुत कुछ सीखा।”

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने ऑरेंज कैप समेत जीते 5 अवॉर्ड, 55 लाख रुपये की प्राइज मनी ले गए घर

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.30 की स्ट्राइक रेट के साथ 776 रन बनाए। इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े। वहीं, 63 चौके और 72 छक्के भी लगाए। इस जोरदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने फाइनल के बाद पांच अवॉर्ड जीते। ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन, ये सभी अवॉर्ड वैभव के नाम रहे। वहीं, इन सभी की इनामी राशि को मिलाकर कुल 55 लाख रुपये जीते। इसके अलावा टाटा सिएरा कार भी अपने घर ले गए।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी का सपना क्या है?
टेस्ट क्रिकेट खेलना

यह भी पढ़ें: फाइनल के तुरंत बाद गुजरात टाइटंस के साथ हुआ बड़ा हादसा, आग की लपटों में घिरी बस, सबकुछ हुआ धुआं-धुआं

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!