Gujarat Titans Bus Got Fire: 31 मई की रात शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रही। सबसे पहले तो टीम आईपीएल का फाइनल हार गई और उसके बाद टीम बस से वापस लौटते समय उनकी बस में आग लग गई, जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी।
Gujarat Titans के बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

दरअसल, आईपीएल 2026 का फाइनल हारने के बाद वापस होटल लौटते समय गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के साथ एक हादसा हो गया। अचानक उनकी टीम बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे खिलाड़ियों की जान खतरे में आ गई।
बताया गया कि बिजली की खराबी के कारण बस में धुआं भर गया। हालांकि, किसी को भी कोई चोट नहीं आई, क्योंकि सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित बाहर निकल गए थे। लेकिन इसके चलते खिलाड़ियों को लगभग एक घंटे फंसे रहना पड़ा और इससे उनका दुःख थोड़ा और बढ़ गया।
यह भी पढ़ें: Gujarat Titans की हार का पोस्टमॉर्टम, सामने आई 4 बड़ी गलतियां, जिन्होंने छीन लिया खिताब
फाइनल में मिली 5 विकेट से हार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 155 रन बनाए। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंद में पांच चौकों की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने ने इस दौरान 8 गेंद में 12 रन बनाए।
इस टीम के तीसरे टॉप रन गेटर रहे निशांत सिंधु, जिन्होंने 20 रन की पारी खेली। आरसीबी की ओर से रसिक सलाम डार ने तीन विकेट जबकि जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार को 2-2 सफलता मिली। वहीं क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट हासिल किया।
रन चेस करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और 18 ओवर्स में 12 गेंद रहते 5 विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान विराट कोहली ने सबसे अधिक नाबाद 42 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन बनाए। वहीं वेंकटेश अय्यर के बल्ले से 32 रन और टिम डेविड के बल्ले से 24 रन आए। Gujarat Titans की ओर से राशिद खान ने सबसे अधिक 2 सफलताएं अर्जित की। जबकि मोहम्मद सिराज, कगिसो किशोर रबाडा और अरशद खान को एक-एक विकेट मिला।
🚨 MASSIVE SCARE FOR GUJRAT TITANS !🤯
– After losing to RCB in the IPL final today, the Gujarat Titans team bus was traveling from Narendra Modi Stadium to its destination when a sudden short circuit occurred in the bus, causing flames to emerge. However, the good news is that… pic.twitter.com/g6ATXSrIkZ
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) May 31, 2026
दूसरी ट्रॉफी जीतने से चूक गई गुजरात
बता दें कि अगर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम यह मैच जीत जाती तो यह इसकी आईपीएल की दूसरी ट्रॉफी होती है। इस टीम ने अपनी पहली ट्रॉफी साल 2022 आईपीएल सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जीती थी और इसके बाद यह टीम 2023 के फाइनल में भी गई थी। वहां उसे सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
FAQs
गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 फाइनल मैच में कितने रन से हार मिली?
यह भी पढ़ें: IPL खत्म अब अफगानिस्तान टेस्ट-ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट