Rajasthan Royals: रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में उसे गुजरात टाइटंस के सामने हार का सामना करना पड़ा और वो खिताब जीतने की रेस से बाहर हो गई।
लेकिन इस फ्रेंचाइजी के कुछ खिलाड़ियों ने काफी उम्दा प्रदर्शन किया और टीम का नाम और रोशन किया। लेकिन इसी टीम के खिलाड़ी ने इस टीम का नाम बदनाम कर दिया है। क्योंकि हाल ही में तारक मेहता के उल्टा चश्मा में अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस नेहल वडोलीया ने बताया कि RR का एक खिलाड़ी उनको मैसेज किया करता था।
Nehal Vadoliya ने किए हैरान कर देने वाले दावे

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक अभिनय कर चुकी अभिनेत्री नेहा वडोलीया एक बार फिर अपनी बातों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कुछ समय पहले वो गुजराती अभिनेता करण जोशी पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैजेस भेजने का आरोप लगाने के बाद अब सुर्खियों में आई थी और अब वो राजस्थान रॉयल्स के एक क्रिकेटर को लेकर लाइम लाइट बटोर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नेहा वडोलीया ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के एक तलाकशुदा क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज करके “हॉट”, “सुंदर” और “प्यारी” कहा।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6… Yuvraj Singh के क्लब में शामिल हुआ नेपाल का यह बल्लेबाज, 6 गेंदों पर लगा डाले लगातार 6 छक्के
सुनो इंडिया पॉडकास्ट में नेहल ने दिए अजीबोगरीब बयान
सुनो इंडिया पॉडकास्ट में जब नेहल वडोलीया से पूछा गया कि क्या किसी क्रिकेटर ने कभी उन्हें मैसेज किया है। तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, “नाम ले लूं?” और आगे जोड़ा, “इतना जाना-माना नहीं है, राजस्थान रॉयल्स का है। तलाक हो चुका है।”
नेहल से जब इसके बारे में आगे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि क्रिकेटर ज्यादातर उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जवाब देता था और वो अक्सर उन्हें “हॉट,” “सुंदर,” और “प्यारी” कहकर मैसेज भेजता था।
🚨 BIG ALLEGATIONS ON RAJASTHAN ROYALS’ PLAYER 😱🚨
🔸Taarak Mehta fame actress & model Nehal Vadoliya revealed that a divorced Rajasthan Royals cricketer allegedly used to frequently DM her, calling her “hot”, “beautiful” and “pretty”
🔸She says she eventually got fed up and… pic.twitter.com/PYufhI9OIW
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 30, 2026
नहीं है क्रिकेटर में कोई दिलचस्पी
नेहल ने बताया कि उन्हें क्रिकेटर में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। इस वजह से वो उसे मैसेज नहीं कर रहीं। नेहल ने कहा, “अगर मैं अभी मैसेज करूंगी तो वो मैसेज करना शुरू हो जाएगा। मुझे बात ही नहीं करनी।
वैसे तो नेहल ने किसी क्रिकेटर का नाम नहीं लिया। लेकिन फैंस का सारा शक युजवेंद्र चहल की ओर जा रहा है। चूंकि चहल पर कुछ समय पहले एक और एक्ट्रेस ने ऐसे ही मैसेज करने का आरोप लगाया था।
FAQs
नेहल वडोलीया का राजस्थान रॉयल्स से क्या कनेक्शन है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में खिलाड़ियों के बीच हुई 4 सबसे बड़ी इंटेंस लड़ाई, जब हाथापाई तक को उतारू हो गए थे खिलाड़ी