Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL में इन 3 खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म, लेकिन टीम इंडिया में वापसी की उम्र कर चुके पार, कोच गंभीर अब नहीं देंगे मौका

IPL में इन 3 खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म, लेकिन Team India में वापसी की उम्र कर चुके पार, कोच गंभीर अब नहीं देंगे मौका

IPL 2026: आईपीएल को टीम इंडिया (Team India) में एंट्री का शानदार मंच माना जाता है। इस टूर्नामेंट के माध्यम से काफी सारे खिलाड़ियों की किस्मत बदल गई। कुछ को डेब्यू का मौका मिला तो कुछ वापसी करने में कामयाब रहे और फिर उनके करियर को रफ़्तार मिली। इस बार आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है और इसमें कई प्लेयर्स अपने प्रदर्शन से कोहराम मचा रहे हैं। इनमें कुछ पुराने खिलाड़ी हैं तो कई नए चेहरे भी प्रभावित कर रहे हैं।

इसी वजह से शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों में से कई को उम्मीद है कि उन्हें टीम इंडिया (Team India) के टी20 सेट-अप में जगह मिल सकती है। वहीं, कुछ पुराने खिलाड़ी भी ऐसा ही सोच रहे होंगे कि उन्हें दोबारा वापसी का मौका मिल सकता है। इस लेख में हम 3 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो IPL 2026 में धमाल मचा रहे हैं लेकिन उन्हें अब शायद कोच गौतम गंभीर टी20 टीम में वापसी का मौका न दें।

इन 3 खिलाड़ियों को IPL 2026 में अच्छा करने के बावजूद टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 में अब मौका मिलना मुश्किल

1. केएल राहुल

IPL में इन 3 खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म, लेकिन Team India में वापसी की उम्र कर चुके पार, कोच गंभीर अब नहीं देंगे मौका

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर ओपनर केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन राहुल ने निरंतरता के साथ रन बनाने के अलावा स्ट्राइक रेट में भी काफी सुधार किया है। अभी तक राहुल ने 12 मैचों में 43.36 की औसत और 177.98 की स्ट्राइक रेट से 477 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी आए हैं। अभी उनके पास कम से कम दो मैचों में और खेलने का मौका है, जिसमें अगर उन्होंने 23 रन भी बना दिए तो सीजन में कुल 500 रन हो जाएंगे

इस प्रदर्शन को किसी भी लिहाज से खराब नहीं कहा जा सकता है और टीम इंडिया (Team India) में वापसी लायक माना जा सकता है। हालांकि, अब टी20 टीम में गौतम गंभीर युवाओं को मौके दे रहे हैं और ओपनिंग में अभिषेक शर्मा-संजू शर्मा की जोड़ी हिट रही है। वहीं, ईशान भी दावेदारी में हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी भी धमाकेदार प्रदर्शन से दस्तक दे रहे है। ऐसे में 34 वर्षीय राहुल के लिए टी20 टीम में वापसी मुश्किल है।

2. युजवेंद्र चहल 

एक समय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया (Team India) के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड में से एक हुआ करते थे लेकिन फिर उन्हें एकदम से दरकिनार कर दिया। चहल को टी20 टीम में आखिरी 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था, जिसमें उन्हें एक भी मैच में नहीं खेलने का मौका मिला था। इसके बाद भी चहल आईपीएल में लगातार खेलते नजर आए और मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। जहां बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर गेंदबाजों की काफी धुनाई हो रही है, वहीं चहल ने 10 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट भी 10 से कम का है।

चहल ने कई बार अहम मौकों पर विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। हालांकि, इस 35 वर्षीय खिलाड़ी को टी20 टीम में अब मौका मिलना मुश्किल है, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के रूप में दो बेहतर विकल्प हैं, जिन्हें गौतम गंभीर भी पसंद करते हैं।

3. भुवनेश्वर कुमार

इस लिस्ट में तीसरा नाम IPL 2026 में कहर बरपा रहे 36 वर्षीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का है। नई गेंद से भुवनेश्वर पुराने दिनों की याद दिला रहे हैं, वहीं डेथ ओवरों में भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। इस सीजन अभी तक भुवनेश्वर ने 12 मैचों में 16.13 की औसत से 22 विकेट (सबसे ज्यादा) चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट भी 7.55 है, जो बहुत ही शानदार है। हालांकि, इस प्रदर्शन के बावजूद भुवी के लिए टीम इंडिया में वापसी का मौका मिल पाना मुश्किल ही लग रहा है। भारत (Team India) के पास टी20 में कई तेज गेंदबाज हैं और युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिखाया जा रहा है। यही वजह है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद शायद कोच गंभीर भुवी को मौका देने के पक्ष में न रहें।

FAQs

केएल राहुल ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 किस साल खेला था?
2022

यह भी पढ़ें: BCCI ने किया कंफर्म, 19 मई को होगा भारत की टेस्ट-ODI टीम का ऐलान, इन 15-15 नामों को मिल सकती है जगह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!