4 young players likely to be released before next season: आईपीएल 2026 में आज यानी 24 मई से लीग स्टेज का समापन हो जाएगा। डबल हैडर में दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। वहीं, शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर होगी। हालांकि, पहले मैच में अगर राजस्थान को जीत मिलती है तो फिर वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन जाएगी, जिसके कारण पंजाब किंग्स और कोलकाता को बाहर होना पड़ेगा।
खैर यह तो बाद में पता चलेगा कि इनमें से कौन सी टीम आगे जाएगी, कौन सी नहीं लेकिन इस सीजन (Season) कई युवाओं खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला, जिसमें सबसे ज्यादा अव्वल राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी साबित हुए हैं। सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से साबित कर दिया कि वे किसी भी दर्जे के गेंदबाज को कूट सकते हैं।
इस सीजन उन्होंने अभी तक 550+ रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी से हर कोई प्रभावित है और उनका अगले सीजन (Season) के लिए रिटेन होना भी तय है। हालांकि, हम उन 4 युवा खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए और उन्हें IPL 2026 के बाद रिलीज किया जा सकता है।
ये 4 युवा खिलाड़ी IPL 2026 में नहीं छोड़ पाए छाप, अगले सीजन (Season) हो सकते हैं रिलीज
1. दानिश मालेवर

इस लिस्ट में पहला नाम विदर्भ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दानिश मालेवर का है। घरेलू क्रिकेट में दानिश ने काफी अच्छा किया था, इसी वजह से उन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद, जब रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हुए तो दानिश को डेब्यू का मौका भी मिला लेकिन वह फ्लॉप रहे और दो पारियों में 2 रन ही बना पाए। इसी वजह से 22 वर्षीय खिलाड़ी को अगले सीजन (Season) बाहर किया जा सकता है।
2. प्रशांत वीर
चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन के दौरान दो बड़े दांव खेले और 14-14 करोड़ की कीमत पर कार्तिक शर्मा व प्रशांत वीर को खरीदा था। कार्तिक ने काफी हद तक अपनी कीमत के साथ न्याय किया लेकिन प्रशांत फ्लॉप रहे। रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माने जा रहे 22 वर्षीय प्रशांत से गेंदबाजी सिर्फ एक ही मैच में कराई गई लेकिन उनको बल्लेबाजी में कई मौके मिले लेकिन अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। कई मैचों में जब अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की दरकार थी, प्रशांत असफल रहे। प्रशांत ने 6 मैचों में सिर्फ 90 रन ही बनाए, जिसमें एक 43 रनों की पारी भी शामिल है। ऐसे में माना जा सकता है कि CSK अगले सीजन (Season) से पहले उन्हें रिलीज करने का फैसला ले सकती है।
3. आकिब नबी
तेज गेंदबाज आकिब नबी ने लगातार दो रणजी सीजन में विकेटों की झड़ी लगाई और व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी काफी अच्छा किया। इसी वजह से जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें साइन किया तो काफी ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही थीं लेकिन आकिब ने निराश किया। 29 साल के आकिब को चार मैचों में खिलाया गया, लेकिन वह एक में भी विकेट नहीं ले पाए। ऐसे में 8.40 करोड़ की कीमत वाले आकिब को बाहर का रास्ता दिखाते हुए अगले सीजन (Season) से पहले रिलीज किया जा सकता है।
4. मुकुल चौधरी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी को मिनी ऑक्शन के दौरान 2.60 करोड़ में खरीदा था। 21 वर्षीय ने सीजन (Season) के अपने तीसरे ही मैच में 54 रनों की नाबाद पारी खेली और LSG को KKR के विरुद्ध 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। इसके बाद उनसे सभी की उम्मीदें बढ़ गईं लेकिन मुकुल का प्रदर्शन आगे साधारण ही रहा। इस खिलाड़ी के बल्ले से सीजन में 10 मैचों में 170 रन ही आए। ऐसे में लखनऊ फ्रेंचाइजी द्वारा मुकुल को अगले सीजन के लिए रिटेन किए जाने की संभावना कम ही है।
FAQs
किन 4 युवा खिलाड़ियों को IPL 2026 के बाद रिलीज किया जा सकता है?
यह भी पढ़ें: IND vs PAK महामुकाबले का इंतजार खत्म! 14 जून को होगा मैच, दोनों बोर्ड टी20 मैच में खेलने को हुए राजी