Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2027 से पहले रिलीज कर दिए जाएंगे ये 4 बड़े कप्तान, ऑक्शन में अब इन्हें खरीददार मिलना भी होगा मुश्किल

IPL 2027 से पहले रिलीज कर दिए जाएंगे ये 4 बड़े Captain, ऑक्शन में अब इन्हें खरीददार मिलना भी होगा मुश्किल

4 captains are likely to be released before IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा सीजन अपने अंतिम चरण पर है। अभी लीग स्टेज में कुछ ही मुकाबले शेष हैं और फिर प्लेऑफ का रोमांच शुरू हो जाएगा। इसके बाद, 31 मई को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। जहां RCB, GT और SRH समेत कई टीमों का बहुत ही उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं, CSK, MI और LSG ने अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया।

ऐसे में IPL 2026 में खराब प्रदर्शन का खामियाजा कई टीमों के कप्तानों को भी भुगतना पड़ सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 4 ऐसे कप्तान (Captain) हैं, जिन्हें अगले सीजन के ऑक्शन से पहले रिलीज किया जा सकता है। वहीं, उन्हें खरीदने का जोखिम भी शायद ही कोई फ्रेंचाइजी उठाए। इस लेख में हम उनका ही जिक्र करने जा रहे हैं।

इन 4 कप्तानों (Captains) को IPL 2027 से पहले रिलीज किए जाने की संभावना

1. ऋषभ पंत

IPL 2027 से पहले रिलीज कर दिए जाएंगे ये 4 बड़े Captain, ऑक्शन में अब इन्हें खरीददार मिलना भी होगा मुश्किल

इस लिस्ट में पहला नाम आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का है, जो लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान (Captain) हैं। 27 करोड़ की कीमत में पंत को 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था और इस सीजन के लिए भी रिटेन किया था। हालांकि, दोनों ही सीजन में LSG की टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। IPL 2026 में लखनऊ की टीम ने अभी तक 13 मैच खेलते हुए सिर्फ 4 में ही जीत हासिल की है और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। वहीं, बल्ले से पंत ने 286 रन ही बनाए हैं। यही कारण है कि टीम के मालिक संजीव गोयनका IPL 2026 से पहले पंत को रिलीज कर सकते हैं।

2. अजिंक्य रहाणे

इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे का नाम देखकर काफी लोगों को हैरानी हो सकती है, क्योंकि उनकी कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में है। अगर समीकरण सही रहे तो फिर KKR टॉप-4 में जा सकती है। इसके बावजूद रहाणे का अगले सीजन रिटेन होना मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि बल्लेबाजी में वे पूरी तरह आउट ऑफ टच नजर आ रहे हैं। उन्होंने 13 पारियों में 272 रन ही बनाए हैं।

3. रुतुराज गायकवाड़

आईपीएल 2026 से चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हो गई और फैंस का गुस्सा कप्तान (Captain) रुतुराज गायकवाड़ पर फूट रहा है। कई मैचों में रुतुराज की कप्तानी बेहद साधारण नजर आई। वहीं, बल्लेबाजी में रुतुराज ने काफी ज्यादा निराश किया। उन्होंने कुछ बड़ी पारियां खेली लेकिन स्ट्राइक रेट काफी खराब रहा। CSK के कप्तान ने 337 रन बनाए लेकिन स्ट्राइक रेट 123.44 का ही रहा। ऐसे में खराब कप्तानी के साथ-साथ औसत व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण रुतुराज को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

4. हार्दिक पांड्या

इस लिस्ट में सबसे आखिरी नाम मुंबई इंडियंस के कप्तान (Captain) हार्दिक पांड्या का है। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन IPL 2026 में काफी खराब रहा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। MI ने 13 मैचों में 8 ही अंक हासिल किए हैं। हार्दिक की कप्तानी और प्रदर्शन दोनों का ही स्तर खराब रहा है। यही कारण है कि उनके रिटेन किए जाने की संभावना बेहद कम लग रही है।

FAQs

कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान कौन है?
अजिंक्य रहाणे

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff race: PBKS और KKR कैसे करेंगे क्वालीफाई? जानें दोनों का समीकरण, अब इन्हें चाहिए कुछ ऐसा चमत्कार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!