IPL 2026 Playoff race: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ काफी नजदीकी आ चुके हैं। 2026 आईपीएल सीजन की अंक तालिका बहुत ही ज्यादा रोमांचक हो गई है और इस समय हर टीम एक दूसरे के जीत पर निर्भर है। ऐसे में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली अंतिम टीम कौन होगी, इसके लिए लोगों में अलग ही उत्साह है। हालांकि आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम PBKS और KKR के प्लेऑफ समीकरण पर बात करने वाले हैं।
कुछ इस तरीके से प्लेऑफ में जा सकेगी PBKS या KKR

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में केवल अब एक ही टीम की जगह बाकी है और इस समय पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों के बराबर बराबर अंक हैं। शुरुआती मैचों में एक दूसरे से काफी विपरीत प्रदर्शन करने के बावजूद दोनों टीमें इस समय एक ही नाव पर सवार हैं।
पंजाब किंग्स भी 13 मैचों में से 6 मैच जीत और 6 मैच हारने के अलावा एक मैच गंवाकर 13 अंक पर है। वहीं KKR का भी सैम यही हाल है और वो भी 13 अंक पर है। हालांकि दोनों के नेट रन रेट में फर्क होने की वजह से पंजाब पांचवें जबकि कर KKR छठे स्थान पर है। लेकिन दोनों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बहुत ही सिंपल सा काम करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी जाना हुआ तय, अब संजू नहीं IPL 2027 में यह खिलाड़ी होगा CSK का कप्तान
पंजाब किंग्स का प्लेऑफ समीकरण
अगर श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे अपना आखिरी लीग मैच जो कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है उसे जितना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। तब जाकर इसके 15 अंक होंगे और यह टॉप 4 में जगह बना लेगी। इसके बाद इसे दुआ करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना लास्ट मैच न जीते, क्योंकि अगर राजस्थान जीत गई तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और वो सीधा क्वालीफाई कर जाएगी।
इतना ही नहीं इस टीम को यह भी दुआ करनी होगी कि अगर KKR अपना लास्ट मैच जीतती है तो वो कम अंतर से जीते, ताकि उसका नेट रन रेट पंजाब से नीचे ही रहे और पंजाब प्लेऑफ में क्वालीफाई कर ले।
कोलकाता नाईट राइडर्स का प्लेऑफ समीकरण
प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अजिंक्य रहाणे की टीम KKR को भी कुछ इसी तरीके के कदम उठाने पड़ेंगे। सबसे पहले तो इसे अपना आखिरी लीग स्टेज मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हर हाल में जितना होगा। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के हार की दुआ करनी होगी।
यही नहीं बल्कि इसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बड़े मार्जन से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि पंजाब किंग्स अगर जीत भी जाए तो यह बेहतर रन रेट के बलबूते प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाए। वहीं अगर पंजाब किंग्स और आरआर दोनों अपने अगले मैच हार जाती हैं तो भी यह टीम सीधे जीत के साथ क्वालीफाई कर लेगी। यानी कुल मिलाकर इन टीमों को लास्ट मैच में एक बेहतरीन जीत दर्ज करने के साथ ही साथ दूसरे टीम के हारने की भी दुआ करनी होगी तभी इनका खेल बनेगा।
FAQs
आईपीएल 2026 का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया आई सामने! वैभव सूर्यवंशी-प्रिंस यादव का डेब्यू, सूर्या-सिराज बाहर