Posted inIndian Premier League (IPL)

“वैभव से आगे कभी नहीं निकल पाएंगे जायसवाल…” रायडू ने किया बड़ा दावा, यशस्वी को दी टीम छोड़ने की सलाह!

"Yashasvi Jaiswal will never be able to surpass Vaibhav..." Rayudu makes a bold claim, advises Yashasvi to leave the team!
"Yashasvi Jaiswal will never be able to surpass Vaibhav..." Rayudu makes a bold claim, advises Yashasvi to leave the team!

Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का इस समय क्रिकेट की दुनिया में आतंक देखने को मिल रहा है। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने हर एक मैच में अपनी दमदार बल्लेबाजी के बलबूते हर किसी को हैरान कर दिया है।

वैभव सूर्यवंशी 2026 आईपीएल सीजन में 650 से ज्यादा रन बना चुके हैं और जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे हैं उनको पीछे छोड़ पाना किसी के बस की बात नहीं लग रही और इसी वजह से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को अंबाती रायडू ने काफी बड़ा सुझाव दिया है।

अंबाती रायडू ने दिया Yashasvi Jaiswal को बड़ा सुझाव

Ambati Rayudu Gives Yashasvi Jaiswal a Major Suggestion
Ambati Rayudu Gives Yashasvi Jaiswal a Major Suggestion

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के प्रदर्शन में गिरावट और वैभव सूर्यवंशी के लगातार ग्राफ में वृद्धि को देखकर अंबाती रायडू ने यशस्वी को जल्द से जल्द राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर किसी अन्य टीम में जाने की सलाह है दी है। रायडू ने कहा कि जायसवाल हर समय सूर्यवंशी की छाया में नहीं रह सकते, और वह किसी भी दूसरी टीम में मैच-विनर साबित हो सकते हैं।

यशस्वी को लेकर कही ये बात

ESPNCricinfo पर बात करते हुए अंबाती रायडू ने कहा, “उसे अपनी टीम बदलने की ज़रूरत है। क्योंकि वो बस उस खिलाड़ी के साथ बैटिंग करता रहे और हर बार उसकी चमक के आगे फीका पड़ता रहे, ऐसा नहीं हो सकता। वह अपने आप में एक स्टार है। अगर वह किसी दूसरी टीम में जाता है, तो वह अकेले दम पर मैच जिताएगा। उसे उस जगह और उस मंच की ज़रूरत है। क्योंकि यह खिलाड़ी दूसरों पर हमेशा हावी रहेगा, इसलिए उसके साथ एक ऐसा सीनियर पार्टनर होना चाहिए जो इस बात को संभाल सके और उसकी सफलता से खुश हो। जो कुछ हो रहा है, उससे खुश हो, न कि नॉन-स्ट्राइकर से मुकाबला करे।”

यह भी पढ़ें: GT vs RR: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 हुई फिक्स, गिल और पराग ने किए ये बड़े बदलाव

मुंबई इंडियंस में एंट्री की दी सलाह

अंबाती रायडू का मानना है कि रोहित शर्मा अब अपने आईपीएल करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। ऐसे में मुंबई की फ्रेंचाइजी को रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को अपने स्क्वाड में शामिल कर लेना चाहिए और यशस्वी को भी MI में जाना चाहिए। आईपीएल 2026 में यशस्वी ने कुल 426 रन बनाए। हालांकि ओवरऑल अब तक वो 2592 रन बना चुके हैं।

FAQs

Yashasvi Jaiswal ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
426 रन

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चोट के बावजूद खेल रहे खिलाड़ी, फ्रेंचाइजियां कर रही मनमानी, कोई नहीं दे रहा वर्कलोड का ध्यान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!