Nushrratt Bharuccha viral video RCB’s title win: IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियनशिप अपने नाम करने में सफलता पाई थी। बेंगलुरु की टीम की खिताबी जीत का जश्न चारों तरफ अभी भी मनाया जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी सोशल मीडिया पर आरसीबी के ख़िताब जीतने पर ख़ुशी जाहिर की लेकिन इसको लेकर एक्ट्रेस नुसरत बरूचा विवादों में आ गई हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर नुसरत बरूचा के नाम से एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जो RCB के फाइनल जीतने के पल को टीवी पर देखने का है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ आपत्तिजनक आवाजें आ रही हैं। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि शायद यह बॉलीवुड एक्ट्रेस कुछ आपत्तिजनक काम कर रही थी और उसी समय गलती से वीडियो भी पोस्ट कर दिया। इस वजह से नुसरत लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
RCB के चैंपियन बनने पर नुसरत बरूचा की विवादित इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लोकप्रियता सिर्फ फैंस तक ही नहीं, बल्कि तमाम बड़ी हस्तियों के बीच है। सीजन के दौरान कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भी RCB की जीत पर ख़ुशी जताते नजर आए थे। इस बीच पिछले रविवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बैक-टू-बैक चैंपियन बनी तो इसके बाद, सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो नुसरत बरूचा के नाम से वायरल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि नुसरत बरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टीवी स्क्रीन पर RCB की जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी के साथ विनिंग मोमेंट का क्षण दिखाया। हालांकि, अभिनेत्री की इंस्टा स्टोरी कुछ ही समय में मैच के कारण नहीं, बल्कि अनचाही वजह से सुर्ख़ियों में आ गई।
Nushrat Bharucha, what’s going on here? 😭
Moaning and some suspicious slapping sounds in the background 🥵
And she posts this story right after RCB’s win…
Maybe someone just lost a bet. 👀 (iykyk) pic.twitter.com/69BGG7wxKG
— Shivangi Choudhary (@TweetShivangiii) June 1, 2026
नुसरत बरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी की डिलीट
वायरल वीडियो क्लिप में, नेटिज़न्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी के बैकग्राउंड में आपत्तिजनक आवाज का जिक्र किया। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपलोड होने के कुछ ही मिनटों के भीतर अभिनेत्री के प्रोफाइल से यह वीडियो हटा दिया गया और उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। वीडियो के स्क्रीनशॉट X (पूर्व में ट्विटर) और रेडिट पर खूब वायरल हुए, जहां नेटिज़न्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
नुसरत बरूचा की वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी का पूरा सच
अभी तक इस बात का कोई भी सबूत नहीं मिला है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक्ट्रेस नुसरत बरूचा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुआ था। ज्यादातर हलचल सोशल मीडिया पर अनाधिकारिक यूजर्स के दावों की वजह से हो रही है, जिन्हें सच नहीं माना जा सकता है। आजकल AI और एडिटिंग के माध्यम से चीजों के मूल रूप को बदलकर वायरल करने में देर नहीं लगती है।
ऐसे में अभी पक्के तौर पर नहीं कहां जा सकता है कि RCB के चैंपियन बनने पर नुसरत बरूचा का आपत्तिजनक आवाज वाला वीडियो उनका ही है। इस मामले में हमें एक्ट्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया आने तक इंतजार करना होगा। वैसे भी नुसरत का नाता कभी भी इस तरह के विवादों से नहीं जुड़ा है। इसी वजह से उन पर बिना प्रूफ के उंगली उठाना सही नहीं होगा।