Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2027 के पहले मैच से बैन हुआ RCB का सबसे बड़ा मैच विनर, BCCI ने किया सस्पेंड, वजह बेहद चौंकाने वाली

RCB's Biggest Match-Winner Banned from the First Match of IPL 2027; BCCI Suspends Player—The Reason Is Shocking.

RCB, IPL 2027: आईपीएल की सबसे नामचीन फ्रेंचाइजियों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दमदार प्रदर्शन के बलबूते लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया और अब यह टीम तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से आईपीएल 2027 में उतरेगी।

लेकिन उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आरसीबी के खिलाड़ी पर बैन लगा दिया है। तो आइए जान लेते हैं कि कौन है वो, खिलाड़ी जिस पर बोर्ड ने लगाया है बैन।

RCB के इस खिलाड़ी पर बोर्ड ने लगाया बैन

बता दें कि आरसीबी के जिस खिलाड़ी पर बैन लगाया गया है वो कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टिम डेविड हैं। स्टार फिनिशर डेविड आईपीएल 2026 में कुछ अलग ही मूड में नजर आ रहे थे। अपने एग्रेसिव सेलिब्रेशन और अजीबोगरीब कारनामे के चलते वो पहले से ही सबकी नजरों में थे और फाइनल मैच के दौरान उन्होंने एक ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें सीधे एक मैच के लिए बैन कर दिया है।

इस वजह से BCCI ने लगाया टिम डेविड पर बैन

The ban on Tim David has been imposed for throwing an ice pack at umpire Nitin Menon during the IPL 2026 final match.
The ban on Tim David has been imposed for throwing an ice pack at umpire Nitin Menon during the IPL 2026 final match.

आईपीएल ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि टिम डेविड पर बैन आईपीएल 2026 फाइनल मुकाबले के दौरान अंपायर नितिन मेमन के ऊपर बर्फ की थैली फेंकने के वजह से लगाया गया है।

आईपीएल मीडिया एडवाइजरी में IPL ने लिखा। “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं। यह जुर्माना उन्हें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है।

इस प्रेस रिलीज में आगे लिखा गया, “डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य तीसरे व्यक्ति पर अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट उपकरण की कोई अन्य वस्तु जैसे पानी की बोतल) फेंकने” से संबंधित है।”

जानकारी के अनुसार यह घटना पहली पारी के 10वें ओवर के दौरान हुई, जब एक विकेट गिरने के बाद टिम डेविड ने आक्रामक रूप से अंपायर नितिन मेनन की ओर एक बर्फ की थैली फेंकी। डेविड ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी श्री जवागल श्रीनाथ द्वारा लगाए गए फाइन को मान लिया। इस सीजन का उनका यह तीसरा लेवल 1 उल्लंघन था, जिस वजह से उनपर बैन लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में बनाए ये 4 बेहद अद्भुत रिकॉर्ड, अब इन्हें अगले 50 साल तक तोड़ना असंभव

कुछ ऐसा रहा टिम डेविड का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 टिम डेविड के लिए काफी शानदार साबित हुआ। लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 15 पारियों में कुल 305 रन बनाए। उनका औसत 33.88 जबकि स्ट्राइक रेट 188.27 का रहा। उन्होंने इस बीच 70* के बेस्ट स्कोर के साथ एक अर्धशतक बनाया।

FAQs

टिम डेविड ने कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?
2 ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज में बड़ा फेरबदल, अय्यर-पाटीदार की एंट्री, तो वर्ल्ड कप खेले ये 2 खिलाड़ी बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!