LSG vs RCB Match Prediction: आईपीएल 2026 में रिवेंज वीक चल रहा है और टीमों के बीच दूसरी बार मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी क्रम में अब लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। इनके बीच जब मौजूदा सीजन में पहले मैच हुआ था तो बेंगलुरु की टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी थी।
इस लेख में हम आपको LSG vs RCB मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और मैच के स्कोर संबंधी प्रेडिक्शन की जानकारी देने जा रहे हैं।
LSG vs RCB मैच प्रीव्यू

आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी।
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। LSG के खाते में 9 मैचों में सिर्फ 4 ही अंक हैं और अंक तालिका में टीम सबसे नीचे है। अगले चरण में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए लखनऊ की टीम को हर हाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराना होगा।
दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम अंक तालिका में 9 मैचों में 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। हालांकि, अपने पिछले मुकाबले में RCB को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी। ऐसे में रजत पाटीदार चाहेंगे कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जबरदस्त वापसी करे।
LSG vs RCB मैच डिटेल्स
- मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
- तारीख: 7 मई
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
LSG vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 7
- लखनऊ सुपर जायंट्स : 2 जीत
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 5 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
LSG vs RCB मैच के इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के दौरान हुए मैचों में स्लो पिच ही देखने को मिली है। इसी वजह से बल्लेबाजों को यहां पर रन बनाने के लिए काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि गेंदबाजों के लिए राहत रही है। इस सीजन वेन्यू पर 4 मैच खेले गए हैं लेकिन एक में भी 200 का स्कोर नहीं बना है। पिच के धीमे नेचर के कारण यहां पर 160-170 का स्कोर मैच विनिंग टोटल साबित हुआ है।
ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो इकाना स्टेडियम में आईपीएल के 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें 11 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 14 मैचों में बाजी मारी है। इस मैदान पर टॉस की अहमियत काफी ज्यादा रही है, क्योंकि जिसके पक्ष में सिक्का गिरा है, उसे 16 बार जीत हासिल हासिल हुई है, जबकि टॉस हारने वाले के पक्ष में 9 मुकाबले ही रहे हैं। ऐसे में LSG vs RCB मैच में दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी का निर्णय ले सकते हैं।
LSG vs RCB: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: एम सिद्धार्थ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख दार
LSG vs RCB मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पावरप्ले का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (50-60), लखनऊ सुपर जायंट्स (40-50)
10 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (90-100), लखनऊ सुपर जायंट्स (80-90)
20 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (180-190), लखनऊ सुपर जायंट्स (160-170)
मैच में सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
मैच में सबसे ज्यादा विकेट: भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
FAQs
LSG vs RCB मुकाबला कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: Mohammed Shami के बाद उनका भाई भी “लड़की बाजी” में फंसा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, अब जाना पड़ेगा जेल