FIFA World Cup 2026: खेल प्रेमियों के लिए 2026 काफी शानदार साबित होता नजर आ रहा है। इस साल कई वर्ल्ड कप खेले जाने हैं, जिसके कारण रोमांच में काफी बढ़ोतरी हुई और उत्सुकता में भी इजाफा हुआ। साल की शुरुआत में मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला गया, जिसका आयोजन फरवरी-मार्च में हुआ। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
इसके बाद, जून-जुलाई में इंग्लैंड की सरजमीं पर विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसके लिए हाल ही में BCCI ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाले स्क्वाड का ऐलान किया। इसी दौरान स्पोर्ट्स फैंस को एक और वर्ल्ड कप देखने को मिलेगा। हालांकि, यह क्रिकेट का नहीं, बल्कि फुटबॉल (FIFA World Cup 2026) का होगा।
जून-जुलाई में FIFA World Cup 2026 का होगा आयोजन

फुटबॉल की दीवानगी दुनिया भर में देखने को मिलती है। इसी वजह से FIFA World Cup 2026 का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। फुटबॉल वर्ल्ड कप का 23वां संस्करण 11 जून से 19 जुलाई के बीच खेला जाएगा। इसकी मेजबानी 16 शहर मिलकर करेंगे, जिसमें से 11 USA के होंगे, जबकि 3 शहर मेक्सिको और 2 कनाडा के होंगे। यह टूर्नामेंट पहला फीफा वर्ल्ड कप होगा जिसकी मेजबानी तीन देश करेंगे, और यह पहला ऐसा टूर्नामेंट होगा जिसमें 48 टीमें शामिल होंगी। इससे पहले 32 टीमों के बीच टूर्नामेंट का आयोजन होता था।
मेजबान देश होने के नाते, कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका स्वतः ही क्वालीफाई कर गए। केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान वर्ल्ड कप डेब्यू करेंगे। अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2022 में अपना तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीता था।
FIFA World Cup 2026 का फॉर्मेट
FIFA World Cup 2026 में 32 की जगह 48 टीमें होने के कारण थोड़ा सा फॉर्मेट में बदलाव भी हुआ है। टूर्नामेंट में शामिल टीमों को 12-12 के चार ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें और आठ सर्वश्रेष्ठ तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें 32 के नए दौर में आगे बढ़ेंगी, जैसा कि फीफा परिषद द्वारा 14 मार्च, 2023 को अनुमोदित किया गया था। यह 1998 के बाद पहला विस्तार और प्रारूप परिवर्तन होने वाला है।
FIFA World Cup 2026 में कुल मैचों की संख्या भी बढ़ाकर 65 से 104 कर दी गई है। वहीं, फाइनल चार में जगह बनाने वाली टीमों को भी अब सात के बजाय आठ मैच खेलने होंगे। इस बार टूर्नामेंट 39 दिन तक चलेगा। प्रत्येक टीम को अभी भी तीन ग्रुप मैच खेलने होंगे। अंतिम टीमों में शामिल खिलाड़ियों के लिए क्लब स्तर पर अंतिम मैच 24 मई, 2026 को होगा; क्लबों को 25 मई तक अपने खिलाड़ियों को रिलीज़ करना होगा, हालांकि 30 मई तक महाद्वीपीय क्लब प्रतियोगिता के फाइनल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को छूट दी गई है। आराम, रिलीज़ और टूर्नामेंट की कुल 56 दिनों की अवधि 2010, 2014 और 2018 के टूर्नामेंटों के समान ही रहेगी।
भारत में कैसे देखें FIFA World Cup 2026
FIFA World Cup 2026 के लिए भारत में भी फुटबाल प्रेमी बेकरार हैं। इसी वजह से टूर्नामेंट को लेकर काफी ज्यादा उत्साह भी है लेकिन इसका लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कैसे देखें, इसको लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अभी तक आधिकारिक रूप से किसी भी चैनल का नाम फाइनल नहीं हुआ है। भारत में ब्रॉडकास्ट के लिए रिलायंस-डिज्नी ने मिलकर बोली राइट्स के लिए मिलकर प्रयास किया था लेकिन फीफा की तरफ से अस्वीकार कर दिया गया, क्योंकि डील के अनुसार जो धनराशि तय हुई थी, रिलायंस-डिज्नी ने उससे कम की पेशकश की थी।
ऐसे में हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि डीडी नेशनल यानी दूरदर्शन नेटवर्क पर फ्री में FIFA World Cup 2026 का लाइव टेलीकास्ट किया जा सकता है। वहीं, स्ट्रीमिंग के लिए यूट्यूब वगैरह का सहारा लिया जा सकता है। यह टूर्नामेंट उत्तरी अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है, इसलिए अधिकांश मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से सुबह 7 बजे के बीच खेले जाएंगे।
FAQs
भारत में FIFA World Cup 2026 का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होने की संभावना है?
यह भी पढ़ें: MS Dhoni के पैर की सूजन ने बढ़ाई टेंशन, पूरे सीजन से अब रहेंगे बाहर! वायरल क्लिप देख CSK फैंस के छलके आंसू