Who is Gurnoor Brar: अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड घोषित कर दिए गए हैं। कई खिलाड़ियों को ड्रॉप किया गया है, जबकि कुछ को आराम भी मिला है। वहीं, नए चेहरों पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है और इसमें एक नाम तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का है।
गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के साथ-साथ 14 से 20 जून तक होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के स्क्वाड में भी जगह मिली है। इस तरह गुरनूर दोनों ही स्क्वाड में जगह बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद से ही हर कोई उनके बारे में जानने को बेताब है। तो चलिए आपको बताते हैं, इस युवा पेसर के बारे सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
कौन हैं गुरनूर बरार (Gurnoor Brar)?

25 साल के गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) का जन्म 25 मई, 2000 को पंजाब में हुआ था। वह एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। बरार के टॉप स्तर तक का सफर काफी असाधारण रहा है। छह फुट पांच इंच लंबे इस तेज गेंदबाज ने शुरुआत में फुटबॉल और टेनिस खेला, फिर 16 साल की उम्र में क्रिकेट की ओर रुख किया। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन से प्रेरित होकर, बरार ने जल्द ही एक तेज गेंदबाज के रूप में अपने कौशल को निखारना शुरू कर दिया, अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए अच्छा बाउंस प्राप्त करते हुए और एंगल से बल्लेबाजों को मुश्किल में डाले थे।
उनकी तेज गेंदबाजी ने अंडर-19 दिनों के दौरान ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल का ध्यान आकर्षित किया। गिल ने बरार के शुरुआती करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई और उन्हें जिला टीम में जगह दिलाने में भी मदद की। पंजाब क्रिकेट में बरार की तरक्की में यह शुरुआती समर्थन बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ।
पंजाब किंग्स में शिखर धवन को गुरनूर बरार ने किया था प्रभावित
गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) के करियर में तब अहम पड़ाव आया, जब उन्हें पंजाब किंग्स ने नेट गेंदबाज के रूप में चुना। गुरनूर ने शिखर धवन को काफी प्रभावित किया और बाद में 2023 के सीजन में आईपीएल डेब्यू भी किया। हालांकि, उनका पहला मैच कुछ खास नहीं रहा था और 42 रन देकर एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।
चोट के कारण करियर खत्म होने का मंडराया खतरा, गिल-नेहरा ने की मदद
गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब वो डिस्क फ्रैक्चर के कारण 2023-24 सीजन से बाहर हो गए। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर से शुभमन गिल मददगार बनकर आए, जिन्होंने 2024 में गुरनूर का हालचाल लेने के लिए फ़ोन किया था और फिर उन्हें गुजरात टाइटंस के लिए नेट गेंदबाज के रूप में ज्वाइन करने को कहा।
GT में आने के बाद, गुरनूर बरार को टीम के हेड कोच आशीष नेहरा का मार्गदर्शन मिला। नेहरा ने गुरनूर को अपने करियर के दिनों की कहानियां सुनाई, जब वे कई बार इंजर्ड हुए और फिर टीम इंडिया में वापसी करने में कामयाब रहे। जीटी में एक साल तक नेट बॉलर के रूप में काम करने के बाद, बरार को 2025 आईपीएल नीलामी में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी द्वारा 30 लाख रुपये में साइन किया गया था और उन्हें 2026 संस्करण के लिए बरकरार रखा गया है।
अब तक ऐसा रहा है गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) का डोमेस्टिक करियर
गुरनूर बरार ने 2021 में पंजाब के लिए लिस्ट ए डेब्यू किया था। वहीं, 2022 में अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। जबकि 2023 में आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए T20 करियर का आगाज किया था। इस तरह गुरनूर ने अभी तक 18 फर्स्ट क्लास में 52 विकेट झटके हैं और एक अर्धशतक की मदद से 304 रन भी बनाए हैं। वहीं, 9 लिस्ट ए में 12 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 9 T20 में 10 विकेट झटके हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में गुरनूर के नाम बल्लेबाजी में 44 रन दर्ज हैं।
FAQs
अफगानिस्तान के खिलाफ गुरनूर बरार को किस स्क्वाड में चुना गया है?
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की हुई घोषणा, इन खिलाड़ियों को डेब्यू