Team India Squad For Afghanistan Test Series: आईपीएल 2026 के समाप्ति के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देने वाली है और इन सीरीजों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
बोर्ड ने भारतीय टेस्ट टीम में कई मुख्य बदलाव किए हैं। इस स्क्वाड में युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ एक्सपीरियंस खिलाड़ियों को भी चांस मिला है। तो आइए इस स्क्वाड पर एक नजर डाल लेते हैं।
BCCI ने किया स्क्वाड का ऐलान

बता दें कि भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून के बीच खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से PCA न्यू क्रिकेट स्टेडियम, तिरा में होगा और इसके लिए बोर्ड ने 15 मेंबर स्क्वाड का ऐलान किया है।
इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करते दिखाई देंगे। हालांकि उनके डिप्टी का रोल ऋषभ पंत नहीं बल्कि केएल राहुल संभालते दिखाई देंगे।
3 डेब्यूटेंट समेत इन खिलाड़ियों को मिला मौका
अफ़गानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में बोर्ड ने जिन 3 डेब्यूटेंट को मौका दिया है वो मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे हैं। इन तीनों के अलावा स्क्वाड में शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ध्रुव जुरेल को मौका मिला है। अब देखना ये होगा कि आखिर कौन-कौन डेब्यू करेगा और किसका प्रदर्शन कैसा रहेगा।
🚨 INDIAN TEST SQUAD vs AFGHANISTAN 🚨
Gill (C), Jaiswal, Rahul (VC), Sai Sudharsan, Pant, Padikkal, Nitish, Sundar, Kuldeep, Siraj, Prasidh, Suthar, Gurnoor, Harsh Dubey, Jurel (WK) pic.twitter.com/hs3KI0SYqr
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 19, 2026
यह भी पढ़ें: MI फैंस के लिए बुरी खबर, 2 स्टार अब नहीं खेलेंगे IPL 2026, वापस लौटे अपने घर
साल 2018 में हुआ था लास्ट मैच
मालूम हो कि भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच लास्ट टेस्ट मैच साल 2018 में खेला गया था। भारत-अफगानिस्तान के यह बीच यह टेस्ट मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में हुआ था और इसमें भारत ने एक पारी और 262 रन के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की थी। यह भी ज्ञात हो कि यह टेस्ट सीरीज 2026-27 WTC साइकिल का हिस्सा नहीं है और सिर्फ अफगानिस्तान क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए खेली जा रही है।
अफ़गानिस्तान टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।
FAQs
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज की शुरुआत कब होगी?
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत हुए ड्रॉप; 3 नए खिलाड़ियों को भी मिला मौका