KKR vs MI: आईपीएल 2026 में 65वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। दोनों ही टीमों के बीच सीजन में दूसरी टक्कर है। इससे पहले 29 मार्च को मैच खेला गया था, जिसमें अपने घरेलू मैदान पर मुंबई की टीम ने 6 विकेट से बाजी मारी थी। ऐसे में कोलकाता की टीम का प्रयास बदला लेने का होगा।
प्लेऑफ के लिहाज से कोलकाता के लिए KKR vs MI मैच में जीत जरूरी, मुंबई कर सकती है खेल खराब

बुधवार, 20 मई को खेले जाने वाले KKR vs MI मैच की अहमियत कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काफी ज्यादा है, क्योंकि अगर उसे हार का सामना करना पड़ा तो फिर प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी। अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर मौजूद है। उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मजबूत दावेदारी पेश करनी है तो फिर अपने शेष दोनों मैच जीतने होंगे। इसी वजह से मुंबई इंडियंस को हराना उसके लिए काफी जरूरी है। केकेआर का हालिया फॉर्म अच्छा है और टीम ने अपने पिछले छह मैचों नमे से सिर्फ एक ही गंवाया है। इसी वजह से उसका आत्मविश्वास काफी ज्यादा होगा।
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो चुकी है लेकिन अब उसका प्रयास आखिरी के कुछ मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीजन समाप्त करने का होगा। अंक तालिका में मुंबई की टीम 12 मैचों में 8 अंक के साथ नौवें स्थान पर मौजूद है। पांच बार की चैंपियन टीम ने अपने पिछले मैच में पंजाब को हराया था। ऐसे में अब उनकी नजर कोलकाता को धूल चटाने पर होगी।
KKR vs MI मैच के लिए कोलकाता पथिराना को कर सकती है बाहर, वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस पर भी नजर
अपने पिछले मुकाबले में जीत के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम KKR vs MI मैच के लिए कुछ बदलाव कर सकती है। तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने लंबे समय बाद वापसी की लेकिन सिर्फ आठ गेंदें डालने के बाद मैदान से बाहर चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में उनके खेलने पर संशय की स्थिति है। अगर पथिराना बाहर होते हैं, तो रोवमैन पॉवेल को प्लेइंग XI में लाया जा सकता है।
वहीं, वरुण चक्रवर्ती भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उन्होंने पिछला मुकाबला खेला था। प्लेऑफ स्पॉट दांव पर होने के कारण, वरुण को खिलाने का जोखिम केकेआर मैनेजमेंट फिर से ले सकती है।
KKR vs MI मैच के लिए सूर्या-हार्दिक की मुंबई की टीम में हो सकती है वापसी
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या दोनों ही उपलब्ध नहीं थे। इसी वजह से कप्तानी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह ने उठाई थी। हालांकि, अब ये दोनों खिलाड़ी कोलकाता में टीम के साथ मौजूद हैं। इसी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि KKR vs MI मैच में खेल सकते हैं। सूर्या को शेरफेन रदरफोर्ड की जगह शामिल किया जा सकता है। वहीं, चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाले राज अंगद बावा की जगह कप्तान हार्दिक आ सकते हैं।
KKR vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा
FAQs
KKR vs MI मैच कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: कौन हैं Gurnoor Brar? अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के टेस्ट-वनडे स्क्वाड में मिला मौका! जानें उनका क्रिकेट सफर