Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 की सबसे मजबूत ड्रीम टीम का किया गया ऐलान, वैभव, गिल, साई, क्लासेन, पाटीदार…..

IPL 2026 की सबसे मजबूत ड्रीम टीम का किया गया ऐलान, वैभव, गिल, साई, क्लासेन, पाटीदार.....

IPL 2026 League Stage Team: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन जारी है, जिसे खत्म होने में अब सिर्फ चार मैच ही शेष रह गए हैं। लीग स्टेज की समाप्ति हो चुकी है, जिसमें 70 मैच खेले गए। इस बार सीजन की शुरुआत 27 मार्च से हुई थी और लीग स्टेज का अंतिम मैच 24 मई को खेला गया। अब अगले राउंड यानी प्लेऑफ की बारी है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने जगह बनाई है।

प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत आज यानी 26 मई से हो रही है। इससे पहले IPL 2026 की ड्रीम टीम सामने आ गई है, जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर शामिल हैं, जिन्होंने लीग स्टेज में धमाल मचाया। इस टीम का चयन एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी ने किया है, जो टीम इंडिया के अलावा आईपीएल में भी खेल चुका है।

IPL 2026 में लीग स्टेज के आधार पर बेस्ट 12 का दिग्गज ने किया चयन

IPL 2026 की सबसे मजबूत ड्रीम टीम का किया गया ऐलान, वैभव, गिल, साई, क्लासेन, पाटीदार.....

लीग स्टेज में सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने होते हैं, इसी वजह से हर एक खिलाड़ी की कई बार परीक्षा होती है और सीजन के अंत तक उसके हिट या फ्लॉप होने की सही जानकारी मिल जाती है। इस बार भी कई खिलाड़ी हिट रहे हैं लेकिन कुछ फ्लॉप भी साबित हुए हैं। हालांकि, यहां बात हिट खिलाड़ियों की होने वाली है, क्योंकि उन्हीं में से ड्रीम टीम का चयन किया गया है, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर सहित कुल 12 खिलाड़ी शामिल हैं। इन टीम का चुनाव पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने किया है।

अपनी टीम में बद्रीनाथ ने कई स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, केएल राहुल, विराट कोहली, अंशुल कंबोज, राशिद खान और ईशान मलिंगा जैसे प्लेयर्स को नजरअंदाज कर दिया है, जिनका प्रदर्शन मौजूदा सीजन में काफी अच्छा रहा है।

बद्रीनाथ ने IPL 2026 की लीग स्टेज की बेस्ट टीम में इन खिलाड़ियों को किया शामिल

IPL 2026 में लीग मैचों के आधार पर एस बद्रीनाथ ने जो टीम चुनी है, उसमें पहले तीन खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (583 रन), शुभमन गिल (616 रन) और साई सुदर्शन (638 रन) हैं। वहीं, इसके बाद नंबर चार पर हेनरिक क्लासेन को जगह दी है, जिनके नाम 606 रन है। नंबर 5 पर रजत पाटीदार को जगह मिली है। लीग स्टेज में पाटीदार ने 393 रन बनाए। इस दौरान कई मैचों में बीच के ओवरों में उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने फैंस को एंटरटेन किया।

छह नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या हैं, जिन्होंने लीग स्टेज के दौरान गेंद और बल्ले दोनों से काफी प्रभावित किया। गेंदबाजी में क्रुणाल ने 11 विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में 182 रन बनाए। स्पिन विभाग में क्रुणाल के साथ सुनील नरेन हैं, जिन्होंने 6.64 की जबरदस्त इकॉनमी से 15 विकेट चटकाए।

तेज गेंदबाजी विभाग में 24 विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार के साथ कगिसो रबाडा (24 विकेट) और जोफ्रा आर्चर (21 विकेट) हैं। इसके बाद, चौथे तेज गेंदबाज के रूप में बद्रीनाथ ने प्रिंस यादव या कार्तिक त्यागी का विकल्प रखा है। प्रिंस के नाम IPL 2026 की लीग स्टेज में 16 विकेट रहे। वहीं, त्यागी ने 18 विकेट चटकाए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बद्रीनाथ ने स्पिनर अकील हुसैन को रखा है, जिन्होंने 8 विकेट झटके।

IPL 2026 में लीग स्टेज की एस बद्रीनाथ द्वारा चुनी गई बेस्ट प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर

वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर, प्रिंस यादव/कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन

FAQs

IPL 2026 की लीग स्टेज की बेस्ट 12 में बद्रीनाथ ने इम्पैक्ट प्लेयर किसे रखा है?
अकील हुसैन

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में देखने को मिले ये 4 इमोशनल पल, जब सभी फैंस की आँखों में आ गए आंसू, क्रिकेटर्स तक की आँखें हुई नम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!