Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 35 में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी अपना अगला मैच पंजाब किंग्स के साथ खेलते दिखाई देने वाली है। यह मैच इसके होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है।
लेकिन इससे पहले इस फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वाड में 21 साल के एक पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को शामिल कर लिया है। तो आइए जान लेते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी और उसके आने से इस फ्रेंचाइजी में क्या कुछ बदलाव देखने मिल सकता है।
इस खिलाड़ी को Delhi Capitals ने बनाया स्क्वाड का हिस्सा

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के लिए अपने स्क्वाड में रेहान अहमद को शामिल किया है। इस फ्रेंचाइजी ने राइट आर्म लेग स्पिनर को 75 लाख रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। मालूम हो कि रेहान अहमद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और वो एक बोलिंग ऑलराउंडर हैं।
हालांकि उनका संबंध पाकिस्तान से रहा है। उनके फॉर फादर पाकिस्तानी थे। रेहान अहमद इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं और उन्होंने काफी अच्छा भी किया है। उनका अगला लक्ष्य अब आईपीएल में कमाल करने का होने वाला है।
बैन डकेट के जगह बनाया गया है हिस्सा
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बैन डकेट को 2 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अपना नाम वापस ले लिया।
इस वजह से वो अब टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह रेहान अहमद 75 लाख रुपये में स्क्वाड का हिस्सा बने हैं। अंतिम मौके पर और बिना किसी ठोस कारण आईपीएल से नाम लेने के कारण बैन डकेट को 2 सालों के लिए बैन भी कर दिया गया है।
अब तक ऐसा रहा है रेहान अहमद का करियर
रेहान अहमद ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और तब से अब तक वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 27 मैच खेले हैं और इसकी 29 पारियों में 49 विकेट चटकाए हैं।
पांच टेस्ट मैचों की 9 पारियों में उन्होंने 22 विकेट, वहीं 9 वनडे की आठ पारियों में 12 और 13 टी20 की 12 पारियों में 15 विकेट चटकाए हैं। इस बीच 26 पारियों में उनके बल्ले से 276 रन भी आए हैं। आईपीएल में वो इससे पहले खेलते नजर नहीं आए हैं। लेकिन उम्मीद है कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो कमाल कर सकते हैं।
REHAN AHMED TO DELHI CAPITALS 🔥
– DC signed Rehan Ahmed for Ben Duckett for IPL 2026. pic.twitter.com/G9qF5WPfCL
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 23, 2026