Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI vs CSK: चेन्नई के खिलाफ मुंबई की बड़ी हार से Hardik Pandya का फूटा गुस्सा, मुंबई के बल्लेबाजों की लगाई क्लास; अब करेंगे ढेर सारे बदलाव

MI vs CSK: चेन्नई के खिलाफ मुंबई की बड़ी हार से Hardik Pandya का फूटा गुस्सा, मुंबई के बल्लेबाजों की लगाई क्लास; अब करेंगे ढेर सारे बदलाव 1

Hardik Pandya angry after CSK beat MI: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए MI vs CSK मैच में मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी राइवल मानी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रनों से जीत दर्ज करते हुए मुंबई की टीम को ऐसा जख्म दिया है, जो आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा।

मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 207/6 का स्कोर खड़ा किया। माना जा रहा था कि शायद 20-30 रन कम हैं और मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। MI जैसे-तैसे 19 ओवर खेल पाई और 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन से कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) काफी नाराज नजर आए और उन्होंने मैच के बाद अपनी भड़ास बल्लेबाजों पर निकाली।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मुंबई इंडियंस की खराब बल्लेबाजी को ठहराया हार का जिम्मेदार

MI vs CSK: चेन्नई के खिलाफ मुंबई की बड़ी हार से Hardik Pandya का फूटा गुस्सा, मुंबई के बल्लेबाजों की लगाई क्लास; अब करेंगे ढेर सारे बदलाव

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने स्वीकार किया कि पावरप्ले में ज्यादा विकेट गिर जाने से दबाव बना और उससे टीम संभल ही नहीं पाई। हालांकि, उन्होंने पिच को दोषी नहीं बनाया और कहा कि उसका बर्ताव दोनों पारियों में ही एक जैसा था लेकिन हमारी बल्लेबाजी ही अच्छी नहीं रही।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा,

“मुझे लगता है कि पावरप्ले में शुरुआती विकेट गंवाना हमेशा मुश्किल होता है। आप हमेशा मैच में पिछड़ रहे होते हैं और उसके बाद हम उससे उबर नहीं पाए। मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि पिच बदल गई। मैं ऐसा कहना पसंद नहीं करता। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, 207 रन बनाए। पिच वही थी, मिट्टी भी वही थी। हमें बस अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। गेंद ग्रिप हुई और मुझे लगता है कि हमारे स्पिनरों ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की। बस संजू ने शानदार पारी खेली। उसी समय, उनके बल्लेबाज आते रहे और थोड़ा-थोड़ा करके रन बनाते रहे और उन्हें एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मुझे लगता है कि उस पिच पर यह एक सम्मानजनक स्कोर से कहीं ज्यादा था। इस स्कोर का पीछा करने के लिए हमें पावरप्ले में अच्छा खेलना था और मोमेंटम हमारे पक्ष में होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।”

अगले मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने दिए बदलाव के संकेत

इसके बाद, जब हार्दिक पांड्या से अगले मैच से पहले कुछ बदलाव करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,

“मुझे लगता है कि जब हम नए सिरे से योजना बनाएंगे तो इस पर चर्चा होगी। हमें यह पता लगाना होगा कि हमें क्या करना है। हमारे पास कुछ दिन हैं और हमें यह देखना होगा कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या किया जा सकता है।”

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पूरी तरह से हुई फ्लॉप

चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा दिए गए 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी किस कदर खराब रही, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पारी में सिर्फ दो बल्लेबाज ही डबल डिजिट का स्कोर बना सके। पहले तीन बल्लेबाजों में दो अपना खाता ही नहीं खोल पाए। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव ने 35 और तिलक वर्मा ने 37 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई लेकिन फिर इनके आउट होते ही विकेटों की झड़ी सी लग गई।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी बल्ले से फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ 1 रन ही बना सके। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड को खाता खोलने का भी मौका नहीं मिला। मिचेल सैंटनर की इंजरी के कारण सब्स्टीट्यूट के रूप में शार्दुल ठाकुर आए लेकिन वह भी 6 रन ही बना सके। लगातार विकेटों के कारण पारी में एक ओवर शेष रह गया और पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

FAQs

CSK के खिलाफ 208 के रन चेज में MI कितने रन बना पाई?
104

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table Update: MI vs CSK मैच के बाद बड़ा फेरबदल, चेन्नई की जबरदस्त छलांग, मुंबई के साथ-साथ DC और GT को भी लगा झटका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!