MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स को आज आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनाने वाले एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच खेलते नजर नहीं आए हैं। 44 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी को इंजरी की वजह से अब तक एक भी मैच में खेलते देखा नहीं गया है और अब वो आगे भी खेलते दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि वह टीम से अलग हो और रहे हैं और उन्होंने सीएसके का साथ छोड़ दिया है।
इंजरी के कारण अब तक खेलते नहीं दिखे हैं MS Dhoni

मालूम हो कि 44 वर्षीय एमएस धोनी को कॉफ इंजरी हुई थी और इस इंजरी की वजह से वो लगातार मुकाबले मिस करते नजर आ रहे हैं। इस टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि वार्म उप मैच के दौरान उनकी इंजरी थोड़ी और बढ़ गई, जिस वजह से वह इस समय रिहैब कर रहे हैं और मुकाबला खेलते नजर नहीं आ रहे।
स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि वह उनको लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि अगर वह ज्यादा इंजर्ड होंगे तो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। इसके साथ ही साथ स्टीफन फ्लेमिंग ने यह भी बताया कि धोनी अपनी तरफ से वापसी की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन असली खबर है कि धोनी अब टीम से धीरे-धीरे खुद को अलग कर रहे हैं।
टीम से अलग हो रहे हैं MS Dhoni
बताते चलें कि एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत से पहले अचानक कप्तान पद छोड़ दिया था और ऋतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान बना दिया था। उसके बाद से ही धोनी ने फैसला कर लिया था कि वो अब टीम को पूरी तरह से युवा खिलाड़ियों के हवाले कर देंगे। हालांकि 2025 सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ के इंजर्ड होने के बाद वह वापस कप्तानी करते दिखाई दिए। लेकिन टीम अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर रही।
मगर अब धोनी इस टीम के किसी भी फैसले में टांग नहीं अड़ा रहे। खबर है कि धोनी ने खुद को इससे पूरी तरह से अलग कर लिया है और वह चाह रहे हैं कि यह टीम अब उनके बिना आगे बढ़ाना सीखें। यही कारण है कि धोनी अभी तक किसी भी मैच में न सिर्फ 11 में बल्कि डग आउट में दिखाई दिए हैं। इसके अलावा इसने धोनी के परफेक्ट रिप्लेसमेंट के तौर पर संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया और राजस्थान से आने के बाद संजू यहां कर कहर ढा रहे हैं। ज्ञात हो कि धोनी 5 मई को होने वाले CSK vs DC मैच में भी दिखाई नहीं देंगे।
🚨 MS DHONI HAS NOT TRAVELLED TO DELHI. 🚨
– CSK is hopeful that MS will play at some stage in IPL 2026. (Cricbuzz). pic.twitter.com/dzFrCIGGec
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 4, 2026
अश्विन ने भी कही ये बात
एमएस धोनी इंजरी और बढ़ती उम्र के कारण बीते कुछ समय से आईपीएल में उस तरीके का इंपैक्ट नहीं डाल पा रहे हैं जैसा इंपैक्ट वो पहले डाला करते थे। इस वजह से टीम हार रही है और अभी आईपीएल 2026 में इस टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने के आसार हैं।
इसी को लेकर आर अश्विन ने बताया कि धोनी अभी खेलते दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। CSK धोनी के आने से एक कम खिलाड़ी के साथ खेलते नजर आएगी और अगर यह टीम ऑफीशियली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाती है, तब शायद हमें धोनी खेलते दिखाई देंगे।
FAQs
एमएस धोनी की उम्र क्या है?
एमएस धोनी ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: CSK फैंस के लिए बुरी खबर! टीम का अहम खिलाड़ी हुआ बाहर, नहीं खेलेगा अब पूरा टूर्नामेंट