BCCI, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में इस समय कुल 74 मुकाबले खेले जाते हैं। ग्रुप स्टेज में सभी टीमें कुल 14-14 मुकाबले खेलते दिखाई देती हैं। लेकिन बीसीसीआई अब इसे बदलने जा रही है और मैचेस की संख्या 74 से बढ़कर 94 होने वाली है। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा माजरा।
BCCI बढ़ाने जा रही मैचेस की संख्या

बता दें कि आईपीएल में इस समय सभी टीम ग्रुप स्टेज में कुल 14-14 मुकाबले खेलते दिखाई देती हैं और प्लेऑफस में कुल चार मुकाबले होते हैं। यानी ओवरऑल टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले खेले जाते हैं। मगर अब बीसीसीआई मैचेस की संख्या 74 से बढ़कर 94 करने वाली है।
ग्रुप स्टेज में अब सभी टीमें 14 के बजाय 18-18 मैच खेलते दिखाई देंगी और पहले के तरह ही प्लेऑफ में चार ही मैच होंगे। यह रूल 2028 आईपीएल सीजन से लागू किया जाएगा।
होम-अवे दोनों जगह होंगे एक-एक मैच
दरअसल, इस समय टीमों को वर्चुअल दो ग्रुप में बांटकर मैचेस का शेड्यूल बनाया जाता है, जिस वजह से कुछ टीमें आपस में दो बार खेलती हैं। जबकि कुछ सिर्फ एक बार ही खेलती हैं। लेकिन जब मैचेस की संख्या 90 हो जाएगी तो ग्रुप स्टेज में सभी टीम हर टीम के सामने दो-दो मैच खेलेगी। इस दौरान टीम अपने घर पर एक और विरोधी टीम के घर पर एक मैच खेलते दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें: LSG vs RCB के 23 बड़े रिकॉर्ड, भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक कारनामा, मिचेल मार्श ने की केएल राहुल की बराबरी
बीसीसीआई ने कही यह बात
आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने हाल ही में बताया कि क्रिकेट की मात्रा में इजाफा होगी। मगर फ्रेंचाइजी जोड़ने की कोई योजना नहीं है। इस समय बोर्ड का ध्यान सिर्फ दस टीमों वाली प्रतियोगिता को पहले से और मजबूत व जानदार बनाने पर है। धूमल ने कहा, “अगर हमें घरेलू और विदेशी मैचों की संख्या बराबर रखनी है, तो हम 74 से बढ़ाकर 94 तक कर सकते हैं। यह आदर्श स्थिति होगी।”
उन्होंने आईपीएल से 12 टीमों की जगह 10 टीमें ही रखने पर जोर दिया, ताकि खेल की गुणवत्ता को बनाए रखा जा सके। बोर्ड चाहता है कि शेड्यूल बढ़ने के बावजूद क्रिकेट का स्तर पहले जैसा रहे या उससे बेहतर हो।
2028 आईपीएल सीजन से होगी इसकी शुरुआत
बताते चलें कि आईपीएल 2028 से 94 मैच हो सकते हैं। इस समय बोर्ड के सामने सबसे बड़ी प्रॉब्लम आईसीसी का फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) है, जिसके तहत द्विपक्षीय मैचों का कैलेंडर 2027 तक तय है। इस वजह से एक सीमित समय सीमा बचती है।
20 अतिरिक्त मैचों को शामिल करने के लिए, बोर्ड अगले चक्र में ढाई महीने की एक विशेष समय-सीमा तय करने के लिए बातचीत करने का प्रयास करेगा। इससे प्रभावी रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पूरी तरह से रुक जाएगा, जिससे प्रमुख T20 लीगों को कुछ राहत मिलेगी।
🚨 BIG IPL UPDATE 🚨
From 2028, IPL could feature 94 matches in a single season. 🤯
▫️10 teams
▫️18 league matches per team
▫️Longer & bigger tournament
BCCI reportedly preparing for a mega expansion. 🔥#IPL pic.twitter.com/9RYKuIC4h9— Cricket Dukan (@CricketDukan) May 8, 2026
FAQs
आईपीएल 2026 का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: RR vs GT मैच की LIVE स्ट्रीमिंग कैसे देखें? जानें ऐप, चैनल और टाइमिंग