Posted inIndian Premier League (IPL)

RR vs GT मैच की LIVE स्ट्रीमिंग कैसे देखें? जानें ऐप, चैनल और टाइमिंग 

How to Watch the LIVE Streaming of the RR vs GT Match? Find Out the App, Channel, and Timings.

RR vs GT Live Match: आईपीएल 2026 में कल, 9 मई शाम 7:30 बजे राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाला है, क्योंकि इस मैच में दोनों ही टीमें एक दूसरे को हराकर प्लेऑफ की ओर अपना एक कदम और बढ़ाते दिखाई देंगी।

साथ ही साथ राजस्थान रॉयल्स के एक बड़े कदम की वजह से मैच का इंटरेस्ट दो गुना हो जाएगा। तो आइए जान लेते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप, किस चैनल के जरिए, किस तरीके से देखी जा सकती है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने जा रहा RR vs GT मैच

The RR vs GT match is set to take place at the Sawai Mansingh Stadium.
The RR vs GT match is set to take place at the Sawai Mansingh Stadium.

बता दें कि 9 मई, शाम 7:30 आईपीएल 2026 के मैच नंबर 52 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मैच आरआर के घर सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। राजस्थान और गुजरात का यह मैच काफी बेहतरीन होने की उम्मीद है, क्योंकि इस समय दोनों ही टीमें 10-10 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें से 6 में उन्हें जीत और 4 में हार मिली है। दोनों टीमें अंक तालिका में क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर हैं, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह 14 अंक पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ के काफी करीब आ जाएगी।

इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वैसे भी दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। अब तक दोनों टीमों ने आईपीएल में कुल 9 बार एक दूसरे का आमना सामना किया है। इस दौरान गुजरात ने 6 जबकि आरआर ने तीन बार बाजी मारी है। 2026 सीजन में दोनों टीमों के बीच 4 अप्रैल को मैच खेला गया था और इस मैच को राजस्थान ने जीता था।

यहां देखें RR vs GT मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहे इस एपिक क्लेश का लाइव स्ट्रीम स्टार स्पोर्ट्स और जिओ हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स पर टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं। वहीं जिओ हॉटस्टार के जरिए डिजिटल और मोबाइल यूजर्स मैच का मजा ले सकते हैं। मैच की शुरुआत शाम साढे सात बजे से होगी। हालांकि टॉस 7:00 बजे उछाला जाएगा और प्री मैच शो की शुरुआत 6:30 से होगी।

यह भी पढ़ें: LSG vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु को लखनऊ ने दिया झटका, अंक तालिका का बढ़ा रोमांच; जानें पूरा हाल

इस वजह से खास होने जा रहा है RR vs GT मैच

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का यह मैच इसलिए खास होने वाला है, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स पिंक प्रॉमिस के साथ मैदान पर उतरेगी। आरआर की टीम पिंक जर्सी में खेलते दिखाई देगी और इस दौरान मैच में जितने भी छक्के लगेंगे उसके हिसाब से 6 घरों को रोशन किया जाएगा। यानी हर एक छक्के पर 6 घर में उजाला होगा। अगर मैच में 10 छक्के लगे तो 60 घरों में रोशनी पहुंचेगी।

FAQs

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

RR vs GT मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav की कप्तानी खत्म! BCCI ने चुना टीम इंडिया का नया कप्तान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!