Posted inIndian Premier League (IPL)

CSK ने किया Jamie Overton के रिप्लेसमेंट का ऐलान, साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी की हुई एंट्री

CSK Announces Replacement for Jamie Overton; Young South African Player Joins the Squad

Jamie Overton Replacement CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक जेमी ओवरटन इंजर्ड होकर आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं और उनके इंजर्ड होकर बाहर होने की वजह से तमाम फैंस काफी ज्यादा परेशान हैं। लेकिन अब फाइनली CSK ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है और दूसरे खिलाड़ी को स्क्वाड में जगह दे दी है।

इंजरी के चलते वापस घर लौटे जेमी ओवरटन

बता दें कि 10 मई को LSG के खिलाफ मुकाबले में अपने दमदार प्रदर्शन के बलबूते प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के बाद जेमी ओवरटन LSG के खिलाफ ही अपने अगले मैच की तैयारी में थे। लेकिन जांघ में चोट लगने की वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

टूर्नामेंट से बाहर होने का उन्हें काफी दुख भी हुआ और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जरिए स्टोरी लगाते हुए कहा कि काफी दुख है कि बिना काम खत्म किया मैं घर जा रहा हूं।

Dian Forrester की हुई एंट्री

For their remaining matches of IPL 2026, Chennai Super Kings have added young South African player Dian Forrester to their squad as a replacement for Jamie Overton.
For their remaining matches of IPL 2026, Chennai Super Kings have added young South African player Dian Forrester to their squad as a replacement for Jamie Overton.

मालूम हो कि आईपीएल 2026 के अपने बाकि बचे मैचों के लिए पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी डियन फॉरेस्टर (Dian Forrester) को स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। अब देखना होगा कि डियन फॉरेस्टर किस तरीके का प्रदर्शन दिखाएंगे और उन्हें 11 में कब मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के स्क्वॉड चयन की डेट आई सामने, इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगी अफगानिस्तान सीरीज में जगह

डियन फॉरेस्टर के आंकड़े हैं कुछ ऐसे

25 साल के डियन फॉरेस्टर ने 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 5 पारियों में सिर्फ 83 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 21* का रहा है। इस बीच उन्होंने 27.66 की औसत और 107.79 की मामूली स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। लेकिन ओवरऑल 36 टी20 मैचों की 33 पारियों में उन्होंने 681 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 80* के बेस्ट स्कोर के साथ 2 अर्धशतक आए हैं। उन्होंने 35.84 की औसत और 140.70 के स्ट्रीक रेट से रन बनाए हैं। इस बीच ओवरऑल वो 19 पारियों में 11 विकेट भी लेने में कामयाब हुए हैं। यह भी ज्ञात हो कि डियन फॉरेस्टर ओवरटन की जगह 75 लाख रुपये में CSK का हिस्सा बने हैं।

FAQs

डियन फॉरेस्टर की उम्र क्या है?
25 साल

यह भी पढ़ें:  Kolkata Knight Riders-Gujarat Titans मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कहां देखें? यहां जानिए आसान तरीका

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!