Hardik Pandya IPL Trade: आईपीएल 2024 सीजन में आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड देखने को मिली थी। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को भारी कीमत देकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और अब हार्दिक ही किसी अन्य टीम में जाने वाले हैं।
खबर है कि हार्दिक पांड्या को फिर से एक बार ट्रेड किया जाएगा और यह अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील होगी। हालांकि यह ट्रेड डील पैसे की नहीं बल्कि खिलाड़ी टू खिलाड़ी होने वाली है।
Hardik Pandya को ट्रेड करने वाली है मुंबई इंडियंस

बता दें कि आईपीएल 2021 सीजन के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया था और 2022 में वो गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आए। पहले ही सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में चैंपियन बना दिया और 2023 में उसे फाइनल भी लेकर गए, जिस वजह से मुंबई इंडियंस को लालच आ गया और उसने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा से रातों-रात कप्तानी छीन ली व हार्दिक पांड्या को बुलाकर कप्तान बना दिया।
लेकिन यह फैसला उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ और हार्दिक लगातार तीसरी सीजन टीम को चैंपियन नहीं बना पाए और अब इस वजह से मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी हार्दिक को फिर से टीम से बाहर निकालने की प्लानिंग कर रही है। खबर है कि मुंबई हार्दिक पांड्या को किसी अन्य टीम के साथ ट्रेड करेगी।
सफल कप्तान की होगी टीम में एंट्री
रेव्जस्पोर्ट्स के रोहित जुगलान की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस किसी नॉर्मल खिलाड़ी से नहीं बल्कि एक कप्तान से ट्रेड करेगी और वो भी कोई मामूली कप्तान नहीं बल्कि आईपीएल ट्रॉफी विनिंग कप्तान से।
इस समय आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान केवल श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार हैं। ऐसे में काफी उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी इन्हीं दोनों में से किसी एक को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाएगी।
99% आसार हैं कि आरसीबी पाटीदार को स्क्वाड से जाने नहीं देगी, क्योंकि पाटीदार इसके सबसे सफल कप्तान बनकर उभरे हैं। ऐसे में सिर्फ श्रेयस अय्यर ही बचते हैं और अय्यर ही मुंबई में आ सकते हैं और हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में जा सकते हैं। हालांकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर इस पर मोहर नहीं लग जाती कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना तो जरूर तय हो चुका है कि हार्दिक पांड्या अब मुंबई का हिस्सा नहीं रहेंगे।
लास्ट तीन मैच में नहीं आए हैं नजर
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी बार 2 मई को कोई मैच खेलते दिखाई दिए थे। उसके बाद से ही वो इस फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। लगातार तीन मैचों में वो प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा नहीं रहे हैं और प्लेइंग इलेवन तो दूर वो ड्रेसिंग रूम और डगआउट में भी नजर नहीं आए हैं। खबर है कि उन्हें कप्तान पद से हटा दिया गया है।
FAQs
हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी कितने सीजन की है?
यह भी पढ़ें: IPL में शानदार खेल का बड़ा फायदा! अफगानिस्तान सीरीज में इस 24 साल के खिलाड़ी को मिल रहा ODI डेब्यू