PBKS, IPL 2026: पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 में लगातार मैचों में जीत दर्ज करते चली आ रही थी। लेकिन अब उसे एक के बाद एक मैच में हार मिल रही है, जिससे इसके फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं और उन्हें एक बार फिर ट्रॉफी न जीत सकते का डर सता रहा है।
इसी डर के बीच एक और दुख देने वाली खबर सामने आई है। पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके एक खिलाड़ी का अचानक निधन हो गया है और उसके निधन की खबर सुन क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
PBKS के इस क्रिकेटर का हुआ निधन

बता दें कि 6 मई, 2026 को पंजाब के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का निधन हुआ है। अमनप्रीत सिंह किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे और वह पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट के साथ ही साथ इंडिया की अंडर-19 टीम में भी रह चुके थे।
उनके निधन का कारण तो अभी नहीं पता चला है। लेकिन उनके निधन से हर कोई काफी ज्यादा दुखी है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने अमनप्रीत सिंह के निधन पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए शोक व्यक्त किया। साथ ही साथ पंजाब क्रिकेट में उनके योगदान को याद किया।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने व्यक्त किया शोक
36 साल के अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि गिल ने ‘समर्पण और जुनून’ के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की थी और उन्होंने भारत अंडर-19, पंजाब टीम और किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व किया था। एसोसिएशन ने उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उन्हें शक्ति दे।
उनके निधन पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने शोक जताया। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अपने पूर्व साथी खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि उनका उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मनीमाजरा श्मशान घाट में किया जाना है।
ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेलते दिखे पंजाब किंग्स के खिलाड़ी
अमनप्रीत सिंह गिल के निधन के चलते 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ी ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेलते दिखाई दिए और सभी ने उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बताते चलें कि अमनप्रीत सिंह का जन्म 16 सितंबर, 1989, चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था और इस तेज गेंदबाज ने 6 फर्स्ट क्लास मैचों की 10 पारियों में कुल 11 विकेट चटकाए। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 72 रन देकर 4 विकेट रहा।