Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हार्दिक पांड्या पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस से हुए बाहर

A mountain of troubles crashes down on Hardik Pandya; ruled out of Mumbai Indians midway through IPL 2026.

Hardik Pandya, IPL 2026: आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या न तो गेंद और न ही बल्ले से कुछ कमाल दिखा पा रहे हैं। कप्तानी में भी वो फ्लॉप ही रहे हैं, जिस वजह से MI फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं और इसी बीच खबर आई है कि हार्दिक लगातार दूसरा मैच भी मिस कर सकते हैं।

एक और मैच मिस कर सकते हैं हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya could miss another match.
Hardik Pandya could miss another match.

बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में LSG के खिलाफ हुए मुकाबले में खेलते नजर नहीं आए थे। 4 मई को हुए मैच में बैक स्पाज्म के चलते उन्हें खेलने नहीं देखा गया था और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने टीम को 6 विकेट से एक दमदार जीत भी दिलाई थी।

आशा थी की हार्दिक वापसी कर सकते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह एक और मैच में करेंगे। क्रिकबज में छपी खबर के अनुसार हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ अपने अगले मैच के लिए ट्रैवल नहीं कर रहे हैं, जिससे प्रतीत होता है कि वह मैच मिस कर सकते हैं।

10 मई को आरसीबी के खिलाफ अगला मैच खेलेगी मुंबई

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को अपना अगला मैच डिफेंडिंग आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है। RCB-MI का मैच 10 मई को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) में खेला जाएगा। ऐसे में इस दौरान देखना होगा कि कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी। बता दें कि बीते बार जब दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, तो उसे दौरान आरसीबी ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उथल-पुथल, पंजाब की बादशाहत हुई खत्म; RCB को भी लगा झटका

कुछ ऐसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस इस समय 10 में से अपने तीन मैच जीत और 7 मैच हार अंक तालिका में 6 अंक के साथ नवें नंबर पर है। वहीं हार्दिक पांड्या के बल्ले से इस सीजन 8 मैचों की आठ पारियों में 20.85 की औसत और 136.44 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ और सिर्फ 146 रन आए हैं।

इस बीच गेंदबाजी की बात की जाए तो उन्होंने 11.90 की इकोनॉमी से रन लुटाते हुए सिर्फ चार सफलताएं अर्जित की हैं। उनकी खराब कप्तानी के चलते टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

FAQs

हार्दिक पांड्या की उम्र क्या है?
32 साल

यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS: हैदराबाद ने छक्कों की बारिश से बड़ा कीर्तिमान किया अपना नाम, कूपर कोनॉली ने शतक लगाकर रचा इतिहास,

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!