SRH vs PBKS: 6 मई को खेले गए IPL 2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 33 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 235/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर खेलकर 202/7 का ही स्कोर बना पाई।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए SRH vs PBKS मैच में कई जबरदस्त रिकॉर्ड बने, जिनमें से 23 का जिक्र इस लेख में हम करने जा रहे हैं।
SRH vs PBKS मैच के 23 बड़े रिकॉर्ड

1. SRH vs PBKS मैच श्रेयस अय्यर के टी20 करियर का 250वां मैच रहा। वहीं, ईशान मलिंगा और नितिश कुमार रेड्डी दोनों ने 50वां टी20 मैच खेला।
2. आईपीएल में एसआरएच की सबसे तेज टीम फिफ्टी:
- 2.4 ओवर बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
- 3.1 ओवर बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2024
- 3.2 ओवर बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2026*
3. आईपीएल में सर्वाधिक 50+ ओपनिंग पार्टनरशिप:
- 18 – शिखर धवन और डेविड वॉर्नर (SRH)
- 15- ईशान किशन और रोहित शर्मा (MI)
- 14- फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली (RCB)
- 14 – अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड (SRH)*
- 13- माइकल हसी और मुरली विजय (CSK)
- 13 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल (GT)
4. SRH vs PBKS मैच में शशांक सिंह ने सीजन का चौथा कैच ड्रॉप किया, मुंबई इंडियंस के नमन धीर (5) सबसे ज्यादा हैं।
5. आईपीएल में PBKS के खिलाफ SRH की तीसरे विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी:
- 100* – एडेन मार्कराम और राहुल त्रिपाठी, हैदराबाद, 2023
- 88 – ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन, हैदराबाद, 2026*
- 81 – नमन ओझा और डेविड वॉर्नर, हैदराबाद, 2014
6. SRH vs PBKS मैच में हैदराबाद की पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर IPL 2026 का 900वां छक्का लगा।
7. आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अब तक 40 कैच पकड़े हैं और 18 कैच छोड़े हैं। उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 72.7% है, जो सभी टीमों में दूसरी सबसे कम है। केवल दिल्ली कैपिटल्स की एफिशिएंसी 64.5% है, जो उनसे भी कम है।
8. आईपीएल में किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक 200+ स्कोर:
- 8 – एमआई बनाम डीसी
- 8 – एसआरएच बनाम पीबीकेएस*
9. टी20 में मार्को जानसेन के सबसे महंगे गेंदबाजी आंकड़े:
- 0/63 (एसआरएच) बनाम जीटी, मुंबई (वानखेड़े), 2022
- 0/61 (पीबीकेएस) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2026*
- 0/60 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2025
10. आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा सबसे तेज 200 रन:
- 14.5 ओवर, हैदराबाद, 2025
- 17.1 ओवर, हैदराबाद, 2026*
- 17.3 ओवर, हैदराबाद, 2024
11. आईपीएल में SRH के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर:
- 42 – डेविड वॉर्नर
- 19 – शिखर धवन
- 18- केन विलियमसन
- 14 – अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन*
12. आईपीएल में एसआरएच बनाम पीबीकेएस के लिए सर्वोच्च स्कोर:
- 247/2, हैदराबाद में, 2025 (दूसरी पारी)
- 235/4, हैदराबाद में, 2026 (पहली पारी)*
- 219/6, मुल्लनपुर में, 2026 (पहली पारी)
- 215/6, हैदराबाद में, 2024 (दूसरी पारी)
- 212/6, हैदराबाद में, 2019 (पहली पारी)
13. SRH vs PBKS मैच में हैदराबाद की पारी में 17 छक्के लगे, जो आईपीएल की एक पारी में पीबीकेएस के खिलाफ एसआरएच द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के भी हैं।
14. आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 60+ रन खर्च करना:
- 3- अर्शदीप सिंह
- 2 – एनरिक नॉर्टजे
- 2 – विजयकुमार वैशाक
- 2 – मार्को जानसेन*
15. पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने SRH vs PBKS मैच में सिर्फ 4 रन बनाए, जो 2024 के बाद से आईपीएल की एक पारी में उनका सबसे कम संयुक्त स्कोर है।
16. आईपीएल सीजन में 22 साल की उम्र में पीबीकेएस के लिए सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर:
- 3* – कूपर कोनॉली (2026)
- 2 – मनदीप सिंह (2012)
- 2 – प्रभसिमरन सिंह (2023)
17. SRH vs PBKS मैच में कोनॉली और जानसेन के बीच 68 रनों की पार्टनरशिप हुई है, जो आईपीएल में पीबीकेएस की सातवें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
18. आईपीएल में 22 साल की उम्र में पीबीकेएस के लिए शतक:
- 103 – प्रभसिमरन बनाम डीसी, दिल्ली, 2023
- 107* – कूपर कोनॉली बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2026*
19. आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी बल्लेबाज
- 22 वर्ष 257 दिन – कूपर कॉनॉली (पीबीकेएस) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2026*
- 23 वर्ष 122 दिन – क्विंटन डी कॉक (डीडी) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2016
- 23 वर्ष 153 दिन – डेविड वार्नर (डीडी) बनाम केकेआर, दिल्ली, 2010
- 23 वर्ष 330 दिन – डेविड मिलर (केएक्सआईपी) बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013
- 23 वर्ष 352 दिन – कैमरन ग्रीन (एमआई) बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2023
20. SRH vs PBKS मैच में कूपर कोनॉली ने आठ छक्के लगाए, जो पीबीकेएस के बल्लेबाज द्वारा 22 साल की उम्र में आईपीएल की एक पारी में लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोनॉली के नाम ही था, जिन्होंने मुल्लांपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सात छक्के लगाए थे।
21. आईपीएल में SRH के खिलाफ PBKS के लिए उच्चतम स्कोर
- 104* – क्रिस गेल, मोहाली, 2018
- 107* – कूपर कोनॉली , हैदराबाद, 2026*
- 99* – शिखर धवन, हैदराबाद, 2023
- 96 – हाशिम अमला, मोहाली, 2016
22. आईपीएल में किसी एक मैदान पर किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक जीत
- 11 – एमआई बनाम केकेआर, वानखेड़े (13 मैच)
- 10 – एसआरएच बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद (11 मैच)*
- 9 – केकेआर बनाम पीबीकेएस, कोलकाता (15 मैच)
- 9 – सीएसके बनाम केकेआर, चेन्नई (13 मैच)
23. आईपीएल में किसी टीम द्वारा किसी मैदान पर किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ लगातार सबसे लंबी जीत का सिलसिला
- 9 – एसआरएच बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद (2015-26)*
- 8 – सीएसके बनाम आरसीबी, चेन्नई (2010-24)
- 7 – सीएसके बनाम डीसी, चेन्नई (2011-23)
- 7 – एमआई बनाम केकेआर, वानखेड़े (2013-23)