Posted inIndian Premier League (IPL)

चीयरलीडर के साथ बदसलूकी! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, स्टेडियम में अभद्रता का VIDEO वायरल

Misconduct with a Cheerleader! Police Arrest Accused; Video of Indecency at Stadium Goes Viral

IPL 2026 Cheerleader: कागजों पर उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर करीब 75% है। लेकिन हकीकत में यह कितनी है ये हर कोई जानता है। आईपीएल 2026 में 23 मई को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा और इसमें जीत दर्ज की पंजाब ने।

लेकिन इस दौरान स्टैंडस में बैठे कुछ फैंस चीयरलीडर्स से छेड़छाड़ करते दिखाई दिए और उन्होंने लिमिट क्रॉस कर दी, जिसके बाद चीयरलीडर्स ने इसकी शिकायत पुलिस की और पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

PBKS vs LSG मैच में चीयरलीडर के साथ बदसलूकी

Misconduct Towards Cheerleader During PBKS vs LSG Match
Misconduct Towards Cheerleader During PBKS vs LSG Match

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 68 में शाम 7:30 बजे लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच हुआ। इस मैच को पंजाब ने 12 गेंद रहते 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत से हर कोई काफी ज्यादा खुश था, क्योंकि इससे अंक तालिका और ज्यादा बेहतरीन हो गई।

लेकिन इसी दौरान स्टैंड्स में बैठे कुछ फैंस ने चीयर लीडर के साथ बदसलूकी की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक फैन ने कागज की बॉल बनाकर उसमें अपना नंबर लिखकर चीयर लीडर के पास फेंका, जो कि उसके मुंह पर लग गई और इससे वो बहुत ही ज्यादा इरिटेट हो गई और उसने फिर पुलिस से इसकी शिकायत की। फिर पुलिस ने आकर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: IPL में बड़ा ट्रेड! Rishabh Pant को मिल गई आईपीएल 2027 के लिए नई टीम! अब इस फ्रेंचाइजी की संभालेंगे कप्तानी

पहले ही लगाई जा चुकी है जाली

उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों के जाहिलियत की वजह से स्टैंड्स में जाली भी लगाई गई है। हालांकि उन जालियों का भी कुछ फायदा नहीं मिल रहा और अगर ऐसी चीजें जारी रही तो उस मैदान पर चीयर लीडर्स शायद हमें आगे दिखाई भी ना दें। चूंकि कोई भी फ्रेंचाइजी अपने स्टेडियम का नाम खराब होते नहीं देखना चाहेगी।

कुछ ऐसा रहा था मैच का हाल

मैच की बात करें तो इसमें LSG ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर 12 गेंद रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया और प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा कर लिया। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। सरपंच साहब ने 51 गेंदों में यह कारनामा किया और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

FAQs

आईपीएल 2026 में LSG ने कितने मैचों में जीत दर्ज की?

4 मैच

यह भी पढ़ें: RCB vs GT Qualifier-1, Match Prediction: जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-XI, संभावित स्कोर और विनर प्रेडिक्शन

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!