Arshdeep Singh and Tilak Varma Controversy: 14 मई, 2026 को आईपीएल 2026 के मैच नंबर 58 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा और एक गेंद रहते हैं MI ने 6 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया।
फैंस ने इस मैच का भरपूर आनंद लिया। लेकिन इस मैच से पहले काफी ज्यादा बवाल हुआ, क्योंकि पंजाब किंग्स के बॉलर अर्शदीप सिंह ने मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा के खिलाफ रेसिस्ट कमेंट पास किया, जिसके वजह से विवादों के घेरे में आ गए।
Arshdeep Singh ने पास किए रेसिस्ट कमेंट

बता दें कि इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जोकि MI और PBKS मैच से पहले की है। इस वीडियो में अर्शदीप सिंह मुंबई और इंडिया के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर रेसिस्ट कमेंट कर रहे हैं। जब तिलक उनके पास से गुजर रहे थे तब अर्शदीप ने उन्हें ‘ओए अंधेरे’ कहकर अपने पास बुलाया।
इसके बाद अर्शदीप यहीं नहीं रुके और जब तिलक उनके पास आए तो उन्होंने कहा कि, “सनस्क्रीन नहीं लगाई क्या।” तिलक ने इसे हल्के में लिया और हल्की मुस्कान के साथ एक कंपनी का नाम बताते हुए कहते हैं कि लगा ली। फिर अर्शदीप नमन धीर की तरफ इशारा करके कहते हैं कि ये होता है असली नूर (चमक), और ये (तिलक वर्मा की तरफ) होता है नकली नूर।”
तिलक वर्मा ने इस पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुई। लोगों ने अर्शदीप पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। उन्होंने तिलक के खिलाफ रेसिस्ट कमेंट के लिए कारवाही की मांग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के बाद Yograj Singh पर FIR, अब जाना पड़ेगा जेल
बैन तक की उठ गई मांग
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने तो इस मामले में अर्शदीप सिंह पर बैन लगाने की भी बात कह दी और यह भी बताया कि उनके साथ भी कुछ इसी तरीके का और इससे भी बुरा बुरा बर्ताव किया गया था। यह मामला इतना गर्म हो गया है कि सोशल मिडिया पर हर जगह इसी की चर्चा चल रही है और फैंस इसे खेल भावना के विपरीत बता रहे हैं।
Arshdeep Singh looked straight at Tilak Varma and said:
“Oye Andhere, sunscreen lagaaya?”
The pain and discomfort on Tilak’s face said it all, He was visibly hurt and NOT impressed at all.
How can a “joke” cut so deep? This wasn’t banter, it was pure racial shade 😔 pic.twitter.com/86BbYv8wI9
— PitchTalks (@ThePitchTalks) May 14, 2026
FAQs
Arshdeep Singh और Tilak Varma में कंट्रोवर्सी किस बात को लेकर हुई?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच Mumbai Indians खेमे में हलचल, दिग्गज ने हमेशा के लिए छोड़ा टीम का साथ