Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026: Gujarat Titans की बढ़ीं मुश्किलें, Tom Banton रुल्ड OUT, लेकिन रिप्लेसमेंट बल्लेबाज चौंकाने वाला

IPL 2026: Gujarat Titans Face Fresh Trouble—Tom Banton Ruled Out, But Replacement Batsman Comes as a Surprise

Gujarat Titans, IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम शुरुआती मैचों में पिछड़ने के बाद फाइनली जीत के पटरी पर वापस लौट आई है। यह टीम एक के बाद एक मुकाबले में अब जीत दर्ज करते नजर आ रही है।

लेकिन अचानक इस टीम के स्टार बल्लेबाज टॉम बैंटन इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनका बाहर होना इस फ्रेंचाइजी और इसके प्लानिंग के लिए काफी बड़ा झटका है। हालांकि उनके बाहर होने के साथ ही इस फ्रेंचाइजी ने नए खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल भी कर लिया है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो बना है टॉम बैंटन की जगह स्क्वाड का हिस्सा।

टॉम बैंटन हुए IPL 2026 से बाहर

Tom Banton Ruled Out of IPL 2026
Tom Banton Ruled Out of IPL 2026

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन को आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन फिंगर इंजरी के कारण वो किसी भी मैच में खेलते नजर नहीं आए और अब टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

टी20 क्रिकेट में 5000 से अधिक रन बना चुके इस बल्लेबाज के बाहर होने से टीम को थोड़ी परेशानी जरूर हुई है। हालांकि इसने बिना किसी देरी कॉनर एस्टरहुइज़न (Connor Esterhuizen) को स्क्वाड में शामिल कर लिया है, जिससे फैंस को काफी हैरानी हो रही है।

यह भी पढ़ें: GT vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table, कोलकाता को हराकर गुजरात की टॉप 4 में एंट्री, SRH और DC को लगा झटका

इस वजह से हैरान हो रहे हैं तमाम फैंस

दरअसल, गुजरात टाइटंस के फ्रेंचाइजी ने टॉम बैंटन के रिप्लेसमेंट के तौर पर कोई बहुत बड़ा स्टार बल्लेबाज अपने स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया है। इस फ्रेंचाइजी ने 24 साल के युवा साउथ अफ्रीका टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न को स्क्वाड में जगह दी है, जिन्होंने अब तक सिर्फ पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और इस दौरान दो अर्धशतकों के साथ 200 रन बनाए हैं। इसके अलावा SA20 और ILT20 में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अब देखना होगा कि उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का चांस मिलेगा या नहीं और अगर मिलेगा तो वह किस तरीके की यहां पर छाप छोड़ने में कामयाब होंगे।

75 लाख रुपये में किया है साइन

बताते चलें कि गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने टॉम बैंटन के रिप्लेसमेंट के रूप में इस अफ्रीकी बल्लेबाज को 75 लाख रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। कॉर्नर के ओवरऑल अब तक के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 21 फर्स्ट क्लास मैचों की 30 पारियों में चार बार नाबाद लौटने के साथ 1295 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 203 रन है और उनके बल्ले से चार शतक और चार ही अर्धशतक आए हैं। उनका औसत 49.80 जबकि स्ट्राइक रेट 55.98 का रहा है।

लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने इस दौरान 13 मैचों की 11 पारियों में तीन बार नॉट आउट लौट 381 रन बनाए हैं। नाबाद 87 के बेस्ट स्कोर के साथ कॉर्नर ने तीन अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 47.62 और स्ट्राइक रेट 92.47 का रहा है। टी20 क्रिकेट की बात करें तो इसमें उन्होंने 44 मैचों की 39 पारियों में 926 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 75 के बेस्ट स्कोर के साथ पांच अर्धशतक आए हैं। उनका औसत 28.93 और स्ट्राइक रेट 129.87 का रहा है।

FAQs

कॉनर एस्टरहुइज़न कौन है?
साउथ अफ्रीकी टॉप आर्डर बल्लेबाज
गुजरात टाइटंस का कप्तान कौन है?
शुभमन गिल

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, वरुण चक्रवर्ती का स्पेशल 100, GT vs KKR मुकाबले में बने 18 जबरदस्त रिकॉर्ड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!