KKR vs RR LIVE Streaming: रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स और अजिंक्य रहाणे की कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन काफी उलट-पुलट रहा है। एक टीम जहां लगातार मैचों में जीत दर्ज करते हुए सभी टीमों के खिलाफ अपना दमखम दिखा रही है। वहीं दूसरी टीम लगातार हार रही है और अब तक जीत का चेहरा नहीं देख सकी है।
और अब दोनों टीमें आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रविवार को डबल हेडर में 19 अप्रैल को एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। यह मैच KKR के होम ग्राउंड पर खेला जाना है। तो आइए इस मैच से जुड़ी हर एक डिटेल्स के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।
19 अप्रैल को होने जा रही है KKR और RR की टक्कर

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 28 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होने जा रही है। 19 अप्रैल को होने जा रहे डबल हेडर के पहले मैच में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ लोहा लेते नजर आएंगी।
दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा KKR vs RR मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में होने वाला है और इस दौरान दोनों टीमों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने आपस में अब तक कुल 32 मैच खेले हैं, जिसमें से KKR ने 16 वहीं RR ने 14 में बाजी मारी है। इस दौरान दो मैच बेनतीजा भी रहे हैं। बीते आईपीएल सीजन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे और दोनों में केकेआर ने बाजी मारी थी।
बता दें कि इस आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें से 4 में उसे जीत मिली है और सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स छह में से अपने 5 मैच हार चुकी है और एक मैच बारिश के वजह से गंवा चुकी है। इस चलते यह टीम अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर है।
KKR vs RR मैच लाइव स्ट्रीम
अजिंक्य रहाणे की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और रियान पराग की टीम राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहा यह मैच ईडन गार्डन में 3:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 2:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी। इस मैच में 3:00 बजे टॉस होगा और यह सभी चीजें लाइव जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है।
स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों के माध्यम से अलग-अलग भाषाओं में आईपीएल के मुकाबले का आनंद लिया जा सकता है। जबकि जिओ हॉटस्टार पर कमेंटी को बदलकर अपनी पसंदीदा भाषा में इसका मजा उठाया जा सकता है। जिओ हॉटस्टार का मजा फैंस बिल्कुल फ्री में ले सकते हैं। जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मोबाइल रिचार्ज के साथ एकदम फ्री मिल कर रहा है। दुसरी ओर DTH या केबल कनेक्शन में अगर स्टार स्पोर्ट्स का पैक ऑलरेडी है तो आप फ्री में मैच देख सकते हैं।
FAQs
KKR vs RR मैच कहां देखें?
KKR vs RR मैच कब होगा?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: Gujarat Titans की बढ़ीं मुश्किलें, Tom Banton रुल्ड OUT, लेकिन रिप्लेसमेंट बल्लेबाज चौंकाने वाला