Kavya Maran on Krunal Pandya: कहने को तो कुणाल पांड्या एक स्पिनर हैं। लेकिन आईपीएल 2026 में वो किसी तेज गेंदबाज से कम गेंदबाजी करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। स्पिनर्स के मुकाबले उनकी औसत स्पीड भी बहुत ही ज्यादा है।
साथ ही साथ वो बाउंसर भी मार रहे हैं, जो की एक स्पिनर से बहुत ही रेयर देखने को मिलता है। जब वो बाउंसर मारते हैं, तो ऐसा लगता है कि जैसे वह चकिंग कर रहे हैं और इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी भड़क गईं और उन्होंने क्रुणाल पांड्या के एक्शन को इलीगल बताया।
Krunal Pandya के एक्शन पर सवाल

मालूम हो कि लास्ट कुछ समय से आईपीएल में क्रुणाल पांड्या से काफी कमाल करते नजर आ रहे हैं और इसके पीछे का कारण उनका एक्शन में बदलाव है। वो कई मैचों में स्लींगी एक्शन से गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही साथ कई मैचों में वो पिच पर जोर से गेंद पटकते दिखाई देते हैं।
उनके बाउंसर गेंदों को खेल पाना बल्लेबाजों के लिए काफी ज्यादा मुश्किल होता है, जिस वजह से वह अधिकतर मैचों में किफायती रहते हैं और आईपीएल 2026 में अब तक उन्होंने कुल 11 विकेट चटका रखे हैं। 22 मई को SRH के खिलाफ हुए मैच के दौरान भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। लेकिन इस दौरान उनके बॉलिंग एक्शन पर सवाल खड़े होने लगे और यह सवाल किसी और ने नहीं बल्कि खुद एसआरएच की मालकिन काव्या मारन में खड़े किए।
यह भी पढ़ें: Team India से बाहर होने की आई खबर, तो Suryakumar Yadav ने लिया बड़ा फैसला, चुन ली अपने लिए नई टीम
Kavya Maran ने खड़े किए क्रुणाल पांड्या पर सवाल
बता दें कि क्रुणाल पांड्या SRH के खिलाफ पहली पारी में जब गेंदबाजी कर रहे थे तो वो बड़े ही जोर से जमीन पर गेंद पटकते दिखाई दे रहे थे। उनसे एक्शन से चकिंग का अंदेशा हो रहा था, जिस वजह से काव्या अपने साथियों से उनके एक्शन पर सवाल करते दिखाई दीं। काव्या मारन ने हाथ से इशारा करते हुए कहा कि ये क्या डाल रहा है और कई SRH फैंस ने भी इसे चकिंग बताया और क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर सवाल खड़े किए।
यह सारा माजरा हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान 17वें ओवर में हुआ, जब नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी कर रहे थे और क्रुणाल ने एक बाउंसर फेंकी, जोकि स्टम्प के बाहर रही और नीतीश ने किसी तरह इस पर बल्ला लगा दिया। अपने ओवर में क्रुणाल ने तीन बाउंसर फेंके और पुरे मैच में 24 रन देकर 1 सफलता अर्जित की। यही नहीं बल्कि उन्होंने नाबाद 41 रन भी बनाए।
Kavya Maran reaction to Krunal Pandya bowling action was priceless 😭😂
She didn’t look happy with it.
That “yeh kya daal raha hai bhai?” expression was too funny 🤣 pic.twitter.com/WYPeU4Nbsj— Rohan💫 (@rohann__45) May 22, 2026
FAQs
क्रुणाल पांड्या की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: KKR vs DC LIVE Streaming Guide: मैच टाइमिंग, टीवी चैनल और ऑनलाइन ऐप की पूरी जानकारी