Suryakumar Yadav, Team India: लास्ट कुछ समय से सूर्यकुमार यादव बतौर बल्लेबाज लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। पहले इंटरनेशनल क्रिकेट और अब आईपीएल में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश हो गया है, जिस वजह से बीसीसीआई उन्हें कप्तान पद से हटाने की प्लानिंग बना रही है और कई रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि मैनेजमेंट उन्हें टीम से भी बाहर निकाल सकती है। इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए सूर्या ने एक नई टीम के लिए खेलने का फैसला किया है और बहुत ही जल्द हमें एक्शन में दिखाई दे सकते हैं।
नई टीम के लिए खेलेंगे Suryakumar Yadav

टीम इंडिया में उनकी जगह बनी रहे और वो 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते रहें इस सपने के साथ सूर्यकुमार यादव मुंबई टी20 लीग में खेलते दिखाई देने वाले हैं।
मुंबई के स्टार बल्लेबाज ने एक बार फिर मुंबई टी20 लीग में खेलने का फैसला किया है और अब देखना होगा कि वो वहां पर किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे। टाइम्स आफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार सूर्यकुमार यादव आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में चुने जाना चाहते हैं, जिस वजह से वो ऐसा फैसला ले रहे हैं।
26 जून से शुरू होगी सीरीज
भारत और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच 26 जून से आयरलैंड में दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे और इसके लिए बीसीसीआई आईपीएल के समाप्ति के बाद ही स्क्वाड का ऐलान करेगी। वहीं इंग्लैंड टी20 सीरीज की बात करें तो वह 1 जुलाई से शुरू होगी।
मुंबई टी20 लीग 1 जून से शुरू होकर 13 जून तक चलने वाली है और बीते बार की तरह ही इस बार भी हमें कई स्टार खिलाड़ी इसमें शिरकत करते दिखाइए देंगे। तो देखना होगा कि कौन इस कौन कैसा प्रदर्शन करेगा और सूर्या को इस टूर्नामेंट से कितना फायदा होगा।
कुछ ऐसा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2026 में अब तक 12 मैचों में कुल 210 रन बनाए हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल उनके बल्ले से 484 रन आए हैं। बीते साल उन्होंने महज 218 रन बनाए थे। लगातार उनके फ्लॉप होने के वजह से मैनेजमेंट काफी ज्यादा खफा है और उन्हें कप्तान पद से हटाने की तैयारी में भी है। साथ ही साथ उनकी उम्र भी 35 साल हो गई है। ऐसे में वो 37 तक खेल सकेंगे या नहीं यह काफी बड़ा सवाल है।
🚨 REPORTS 🚨
Suryakumar Yadav is expected to play in the T20 Mumbai League and is keen on travelling to Ireland and England for the upcoming T20I series 🇮🇳
(Source: Gaurav Gupta/TOI)#SuryakumarYadav #TeamIndia #Sportskeeda pic.twitter.com/P24a0xiwph
— Sportskeeda (@Sportskeeda) May 22, 2026
FAQs
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2026 में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: MI vs RR LIVE Streaming: टीवी नहीं है? ऐसे मोबाइल पर LIVE देखें Mumbai Indians और Rajasthan Royals का मैच