Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत देखने को मिली और इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम को 5 विकटों से हार का सामना करना पड़ा और आरसीबी ने लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस हार से शुभमन गिल काफी ज्यादा निराश दिखे और उनके साथ-साथ गुजरात टाइटंस के फैंस को भी बहुत ही ज्यादा निराशा हुई। हालांकि इसमें सारी गलती जीटी की ही है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल के जरिए गुजरात टाइटंस के इस प्रदर्शन का पोस्टमार्टम करते हैं और जानते हैं कि किन चार कारणों से जीटी को इस महामुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
इन 4 गलतियों के वजह से मिली Gujarat Titans को हार

कप्तान शुभमन गिल का गैरजिम्मेदाराना अंदाज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस हारकर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी और टॉस के दौरान शुभमन गिल ने बताया कि उन्हें भी पहले बल्लेबाजी ही करनी थी। हालांकि वो पूरी तरह से एक्सपोज हो गए।
8 बॉल पर 10 रन बनाने के बाद एक गलत शॉट खेल आउट हो गए और सिर्फ कल के मैच में ही नहीं बल्कि अब तक खेले गए उनके अधिकतर फाइनल मैचों में वो गैर जिम्मेदाराना शॉट खेल कर ही आउट हुए हैं। उन्हें इस मैच में सूझबूझ से बल्लेबाजी करनी चाहिए थी और संयम दिखाना चाहिए था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और जोश हेज़लवुड का शिकार बने।
प्रेसर में दिखे सभी बल्लेबाज
फाइनल मुकाबले का प्रेशर एक अलग ही होता है और ऐसा ही प्रेशर GT के बल्लेबाजों पर देखने को मिला। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका और हर किसी का स्ट्राइक रेट काफी खराब रहा।
साई सुदर्शन 12 गेंदों में 12 रन, गिल 8 गेंदों में 10 रन, निशांत सिंधु 18 गेंदों में 20 रन और इस टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज जोस द बॉस 23 गेंद में 19 रन बना पाए। अरशद खान ने 6 गेंद में 15, राहुल तेवतिया ने 5 गेंद में 7 और जैसन होल्डर व राशिद खान ने भी सिर्फ 7-7 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और 37 गेंद में 50 रन बनाए। लेकिन उनका भी स्ट्राइक रेट सिर्फ 135 रनों का ही रहा।
अपनी लाइन लेंथ भूले GT के खिलाड़ी
इस अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कई गेंदबाज उस विकेट टेकिंग लाइन से गेंदबाजी करते दिखाई नहीं दिए, जिस वजह से उन्हें उस तरह से कामयाबी हासिल नहीं हुई। जैसा कि उनसे उम्मीद की जा रही थी। मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 9 की इकोनॉमी से रन देकर एक विकेट लिया। वहीं का कागिसो रबाडा ने 14.67 की इकोनॉमी से रन देकर एक विकेट लिया। दोनों बहुत ही ज्यादा महंगे साबित हुए। यही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के कंधे झुके हुए थे और इस वजह से यह तीन एक टफ कंपटीशन नहीं दे पाई और हार गई।
शुभमन गिल की खराब कप्तानी
इस फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल के कप्तानी काफी ज्यादा खराब रही। लो टोटल डिफेंड करते हुए वो उस तरीके से कप्तानी नहीं कर सके, जिस वजह से करनी चाहिए थी। राशिद खान के सबसे बेहतरीन आंकड़े होने के और स्पिनर्स का इस मैच में अहम रोल अदा करने के बावजूद उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी के लिए नहीं बुलाया और न ही उनकी फील्ड प्लेसमेंट और गेंदबाजों का रोटेशन उस प्रकार का रहा, जिससे टीम कामयाब हो।
FAQs
Gujarat Titans ने कितनी ट्रॉफी जीती है?
यह भी पढ़ें: इमर्जिंग प्लेयर से लेकर MVP तक, Vaibhav Sooryavanshi ने जीते कौन-कौन से अवॉर्ड? जानिए कुल कितनी हुई कमाई