Posted inIndian Premier League (IPL)

मैच खत्म, लेकिन विवाद नहीं! Virat Kohli ने Travis Head से नहीं किया HANDSHAKE, वीडियो वायरल

Match Over, But the Controversy Isn't! Virat Kohli Refuses to Shake Hands with Travis Head—Video Goes Viral.

Virat Kohli and Travis Head Controversy: आईपीएल 2026 में बीते दिन आरसीबी और एसआरएच के बीच मैच हुआ। यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहा और उसमें ऑन पेपर SRH ने जीत दर्ज की। लेकिन हकीकत में यह जीत आरसीबी की रही और इस वजह से आरसीबी के तमाम फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

लेकिन मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिलाया, जिसको लेकर विवाद छिड़ गया और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रही है।

Virat Kohli ने नहीं मिलाया Travis Head से हाथ

Virat Kohli and Travis Head Controversy

बता दें कि एसआरएच के पहले बैटिंग करने के दौरान ट्रैविस हेड के आउट होने के बाद विराट कोहली काफी एग्रेसिव अंदाज में सेलिब्रेशन करते नजर आए थे।हालांकि उस पर ट्रैविस हेड ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी और बाद में जब विराट बैटिंग करने के लिए आए तो ट्रैविस 30 यार्ड सर्कल में ही खड़े थे और इस दौरान उन्होंने विराट से कुछ कहा या नहीं ये तो नहीं पता।

लेकिन विराट कंटिन्यू हेड को पोक करते दिखाई देते रहे और बाद में आउट होकर पवेलियन भी चले गए। मैच खत्म हुआ और आरसीबी को 55 रनों से हार झेलनी पड़ी। लेकिन इस मैच के खत्म होने के बाद जब सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तो विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिलाया। ट्रैविस हाथ मिलाने के लिए आगे आए लेकिन विराट ने उन्हें इग्नोर कर दिया, जो की कई फैंस को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने विराट को एरोगेंट बताया।

यह भी पढ़ें: SRH vs RCB मैच में बने 25 रिकॉर्ड, कोहली ने सबसे ज्यादा साझेदारी का बनाया कीर्तिमान, पाटीदार ने छक्के लगाने के मामले में गेल को पछाड़ा

फैंस दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन

विराट कोहली के इस हरकत के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शंस दे कर रहे हैं। कुछ फैंस हेड को गलत बता रहे हैं। जबकि कुछ विराट कोहली को गलत कह रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि विराट खुद ही पहले उछल रहे थे और बाद में मैच हारने के बाद खुद ही गुस्सा हो गए।

वहीं कुछ का कहना है कि हेड ने जरूर कुछ ऐसा पर्सनल कहा होगा, जो विराट कोहली को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और इस बात से वो खफा हो गए। हालांकि हकीकत क्या है, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। मगर इतना जरूर तय है कि यह पूरी तरह से खेल भावना के खिलाफ था।

FAQs

विराट कोहली ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
9218 रन

यह भी पढ़ें: Team India से बाहर होने की आई खबर, तो Suryakumar Yadav ने लिया बड़ा फैसला, चुन ली अपने लिए नई टीम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!