Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL में फिर गूंजेगा ‘थाला’ नाम! फैंस का लंबा इंतजार खत्म, MS Dhoni की वापसी की तारीख आई सामने

The name ‘Thala’ will echo once again in the IPL! Fans’ long wait is over—MS Dhoni’s return date has been revealed.

MS Dhoni, IPL 2026: क्रिकेट जगत के सबसे चहीते खिलाड़ियों में से एक एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अब तक खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन बहुत ही जल्द वो हमें आईपीएल 2026 में खेलते नजर आने वाले हैं। एमएस धोनी के इंजरी से मैदान पर वापसी की डेट सामने आ गई है। तो आइए जान लेते हैं कि धोनी कब, कहां और किस टीम के खिलाफ हमें खेलते दिखाई देने वाले हैं।

अब तक एक भी मैच में खेलते नहीं दिखे हैं MS Dhoni

MS Dhoni has not been seen playing in the 2026 IPL so far due to an injury.
MS Dhoni has not been seen playing in the 2026 IPL so far due to an injury.

फैंस के दिलों की जान और धड़कन एमएस धोनी आईपीएल 2026 में इंजर्ड होने की वजह से अब तक खेलते दिखाई नहीं दिए हैं और इंजरी के चलते ही टीम के साथ किसी मैच में भी उपलब्ध नहीं रहे थे। लेकिन अब वह हमें खेलते दिखाई दे सकते हैं। खबर है कि धोनी हमें 15 मई को LSG के खिलाफ मुकाबले में खेलते दिखाई दे सकते हैं।

LSG के खिलाफ खेलते दिखाई दे सकते हैं धोनी

बता दें कि 15 मई को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना अगला मैच लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ खेलते दिखाई देगी। शुक्रवार, शाम 7:30 बजे सीएसके और एलएसजी की टक्कर लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी।

इस दौरान एमएस धोनी प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर उनके खेलने की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन क्रिकबज में छपी खबर के अनुसार धोनी सीएसके के साथ ट्रैवल करने वाले हैं और जब वो ट्रैवल करेंगे तो खेलते भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: GT vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: गुजरात ने खत्म की RCB की बादशाहत, हैदराबाद को हार से लगा बड़ा झटका; प्लेऑफ की रेस हुई रोचक

अब तक ऐसा रहा है प्रदर्शन

एमएस धोनी ने साल 2008 से लेकर 2025 आईपीएल सीजन तक कुल 278 मैच खेले हैं, जिसकी 242 पारियों में उन्होंने 5439 रन बना रखे हैं। 84 के नाबाद बेस्ट स्कोर के साथ उनके बल्ले से 24 अर्धशतक आए हैं। इस स्टार खिलाड़ी ने इस दौरान टीम को 5 बार चैंपियन भी बनाया है।

बात करें सीएसके की तो यह इस समय 11 में से 6 मैच जीत और 5 मैच हार 12 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। अपना एक मैच और जीतते यह 14 अंक के साथ टॉप 4 में एंट्री कर लेगी। इसके बाद इसके प्लेऑफ में पहुंचने की राह और भी आसान हो जाएगी।

FAQs

MS Dhoni की उम्र क्या है?

44 साल

यह भी पढ़ें: GT vs SRH मैच में बने 20 बड़े रिकॉर्ड, साई सुदर्शन ने की रैना और गंभीर की बराबरी, हैदराबाद सबसे कम स्कोर बनाकर शर्मशार

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!