Posted inIndian Premier League (IPL)

Preity Zinta को आया गुस्सा! Punjab Kings से जुड़ी अफवाहों पर X पर लगाई फटकार

Preity Zinta Gets Angry! Lashes Out on X Over Rumors Surrounding Punjab Kings

Preity Zinta, Punjab Kings: आईपीएल 2026 में एक दमदार शुरुआत करने के बाद बीते आईपीएल सीजन की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स लगातार 4 मैच हार चुकी है, जो कि इसके बीते 6 साल के आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है। इस वजह से इसके फैंस काफी ज्यादा परेशान हैं और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है, जिस वजह से अब इसकी मालकिन प्रीति जिंटा को सामने आना पड़ा है और अपनी बात रखनी पड़ी है।

Punjab Kings से जुड़ी कई अफवाएं आ रही सामने

Several rumors regarding the Punjab Kings are surfacing.
Several rumors regarding the Punjab Kings are surfacing.

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार अच्छा करते आ रही थी। इस टीम ने अपने शुरुआती 6 मैचों में लगातार जीत दर्ज की। लेकिन उसके बाद इसे लगातार हार मिल रही है, जिसके पीछे का कारण टीम के खिलाड़ियों में मतभेद बताया जा रहा है।

कई जगह दावा किया जा रहा है कि पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी के कप्तान से उसके टीम वाले बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और इसकी शिकायत लगातार मैनेजमेंट से कर रहे हैं और इन सब चीजों के वजह से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आ रही है।

वहीं एक दावा प्रभसिमरन सिंह को भी लेकर किया जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि प्रभसिमरन सिंह ने करीब बीते एक हफ्ते के अंदर-अंदर 10 किलो वजन बढ़ा लिया है। वो ट्रेनिंग के लिए नहीं जा रहे और आराम कर रहे हैं, जिसका असर उनके मैच में प्रदर्शन पर भी देख रहा है।

यही नहीं बल्कि अर्शदीप सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को भी लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। समरीन कौर पंजाब किंग्स के साथ टीम बस में ट्रैवल करते दिखाई दे रही हैं, जिसको लेकर काफी बवाल हुआ और वो अभी भी टीम के साथ ट्रेवल कर रही हैं। जबकि बीसीसीआई ने इसके लिए साफ तौर पर मना कर दिया है। इसके अलावा भी इस फ्रेंचाइजी पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। इसी को लेकर पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, इसके बाद टीम की मालकिन प्रीति ज़िंटा ने भी फैंस और सभी से रिक्वेस्ट की।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के आखिरी 3 मुकाबलों के लिए CSK को मिला नया मैच विनर, धोनी ने टैलेंट देखकर किया साइन

Preity Zinta ने कही ये बात

ट्विटर मौजूदा में X पर एक पोस्ट करते हुए पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने काफी कुछ लिखा। पंजाब की फ्रेंचाइजी ने स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कई लोगों पर निशाना साधते हुए फेक नेरेटिव चलाने का आरोप लगाया। लेकिन इसके थोड़े देर बाद उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया और एक नया ट्वीट किया। हालांकि प्रीति जिंटा ने उनके पुराने ट्वीट पर ही रिप्लाई करते हुए अपनी बात रखी।

प्रीति जिंटा ने लिखा, “आलोचना और सोची-समझी गलत जानकारी फैलाने में फ़र्क होता है। खेल से जुड़ी स्वस्थ बहस का स्वागत है, लेकिन किसी व्यक्ति, टीम या ब्रांड को नुकसान पहुँचाने के इरादे से जान-बूझकर झूठी कहानियाँ फैलाना, न तो हल्के में लिया जाएगा और न ही लिया जाना चाहिए। मैं सभी से—जिनमें वेरिफ़ाइड लोग और मीडिया प्रोफ़ेशनल भी शामिल हैं—यह आग्रह करती हूँ कि वे बिना वेरिफ़ाई की गई जानकारी को आगे बढ़ाने से पहले ज़िम्मेदारी से काम लें। धन्यवाद”

अपने नए ट्वीट में PBKS ने लिखा, “आलोचना, मज़ाक और राय—ये सब खेल का हिस्सा हैं। लेकिन सस्ती लोकप्रियता के लिए मनगढ़ंत कहानियाँ और झूठे किस्से गढ़ना इसका हिस्सा नहीं है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे ध्यान खींचने या चर्चा में आने के लिए गलत जानकारी फैलाने से पहले तथ्यों की जाँच ज़रूर कर लें।”

FAQs

पंजाब किंग्स का कप्तान कौन है?
श्रेयस अय्यर

यह भी पढ़ें: पंजाब-मुंबई मुकाबला LIVE: कब शुरू होगा मैच, कहां होगी स्ट्रीमिंग? जानें सबकुछ

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!