Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL में बड़ा ट्रेड! Rishabh Pant को मिल गई आईपीएल 2027 के लिए नई टीम! अब इस फ्रेंचाइजी की संभालेंगे कप्तानी

Major IPL Trade! Rishabh Pant Lands a New Team for IPL 2027! He Will Now Take Over the Captaincy of This Franchise.
Major IPL Trade! Rishabh Pant Lands a New Team for IPL 2027! He Will Now Take Over the Captaincy of This Franchise.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल में लास्ट दो सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं और LSG के लिए खेलते हुए उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों पूरी तरह से फ्लॉप रही है, जिस वजह से उन्हें LSG रिलीज कर सकती है। खबर है कि LSG उन्हें किसी दूसरी टीम के साथ ट्रेड करेगी। तो आइए जान लेते हैं की ऋषभ पंत किस टीम में जाने वाले हैं।

लगातार दो आईपीएल सीजन फ्लॉप हुए हैं ऋषभ पंत

Rishabh Pant has flopped in two consecutive IPL seasons.
Rishabh Pant has flopped in two consecutive IPL seasons.

संजीव गोयनका की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान ऋषभ पंत पर 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और उम्मीद जता रहे थे की टीम अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतेगी। लेकिन लगातार दो बार यह टीम प्लेऑफ में जाने से नाकामयाब रही।

आईपीएल 2025 में यह सातवें जबकि 2026 में अंतिम पायदान पर रही। इस दौरान ऋषभ पंत भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे। दो सीजन में कुल मिलाकर वो सिर्फ 581 रन ही बना सके हैं। इस बीच उनके बल्ले से सिर्फ 3 बार 50 से ऊपर रन की पारी देखने को मिली।

इस टीम में जा सकते हैं ऋषभ पंत

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से निकलकर एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स में जा सकते हैं। खबर है कि ऋषभ पंत को ट्रेड किया जा सकता है। अब यह ऑल कैश ट्रेड डील होगी या फिर प्लेयर टू प्लेयर डील होगी यह बाद में ही पता चलेगा। मगर इतना जरूर तय है कि ऋषभ अब LSG के साथ ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे, क्योंकि LSG के डायरेक्टर ने भी कप्तान बदलने के बारे में ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi की तरह अपनी छाप छोड़ने में फेल रहे ये 4 युवा खिलाड़ी, अब अगले सीजन रिलीज होना तय

टॉम मूडी ने कही ये बात

LSG के डायरेक्टर टॉम मूडी ने कहा, “LSG के लीडरशिप की बात करें तो यह निश्चित रूप से एक ऐसा विषय है, जिस पर भविष्य के लिहाज से बहुत ही गंभीरता से विचार किया जाएगा।”

टॉम मूडी ने ख़ास तौर पर कह दिया कि कप्तानी पर उनकी टीम बात करेगी। ऐसे में यह लगभग पूरी तरह तय है कि ऋषभ से कप्तानी छीन ली जाएगी और वो टीम से भी निकाल दिए जाएंगे।

FAQs

ऋषभ पंत ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
3865 रन

यह भी पढ़ें: इधर 6 जून से शुरू होना है भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, उधर चोट के चलते एकमात्र Test से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!