Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals LIVE Telecast: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 31 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीमें अंक तालिका में एक दूसरे को हराकर पीछे छोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली हैं।
ऐसे में भरपूर रोमांच देखने को मिलने वाला है। लेकिन अगर आपको इसके लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में पता नहीं है तो आप ये मैच मिस कर सकते हैं। तो आइए बिना किसी देरी इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं। साथ ही साथ इस मैच से जुड़ी कुछ अन्य इंपॉर्टेंट चीजों पर भी एक नजर बना लेते हैं।
21 अप्रैल को होगा Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals मैच

ईशान किशन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और अक्षर पटेल की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) 21 अप्रैल को आईपीएल 2026 के मैच नंबर 31 में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरने जा रही है। यह मैच एसआरएच के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेल जाएगा और इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है।
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े
DC और SRH दोनों ने आईपीएल में अब तक कुल 26 बार एक दूसरे का आमना सामना किया है। इस दौरान 12 बार दिल्ली जबकि 13 बार हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच एक मैच में बेनतीजा भी रहा है। बीते आईपीएल सीजन दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे। एक बेनतीजा और एक में दिल्ली ने जीत अर्जित की थी।
अंक तालिका में कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हाल
इस समय दोनों टीमों के हाल की भी बात करें तो ईशान किशन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें से तीन में उसे जीत और टीम में हार मिली है और यह अंक तालिका में छठे नंबर पर है। जबकि दूसरी ओर अक्षर पटेल की टीम दिल्ली कैपिटल्स 5 मैचों में से तीन मैच जीत और दो मैच हार 6 अंक के साथ नेट रन रेट कम होने की वजह से पांचवें पायदान पर है। अब जो भी टीम यह मैच जीतेगी वो अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर बना लेगी।
यहां देखें दोनों टीमों के मैच का लाइव स्ट्रीम
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने जा रहे इस मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल के जरिए देखा जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में मैच का लुफ्त उठाया जा सकता है। वहीं मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच का मजा जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं। जिओ हॉटस्टार पर अलग-अलग कमेंट्री का चयन कर अलग-अलग भाषाओं में मैच देखा जा सकता है।
FAQs
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals मैच कब होगा?
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने RCB को पछाड़ा, मार्करम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, PBKS vs LSG मैच में बने 21 Records